इंग्लैंड की 'बैजबॉल' स्टाइल पर जमकर भड़के पूर्व कप्तान
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन और माइकल वॉन ने भारत के विरुद्ध टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की 'बैजबॉल' शैली की आलोचना करते हुए कहा है कि टीम को हमेशा आक्रामक होकर खेलने की रणनीति की जगह मैच की स्थिति के अनुसार खेलने की आवश्यकता है।माइकल वान ने टेलीग्राफ में अपने कालम में लिखा, ''यह बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व में सबसे खराब हार थी और इसने उनकी रणनीति को उजागर किया। वे हर मौके पर आक्रामक नहीं हो सकते। उन्हें यह देखने की जरूरत है कि तीसरे दिन यशस्वी और शुभमन गिल ने कैसा प्रदर्शन किया।''वॉन ने आगे लिखा, ''उन्होंने 30 या 40 गेंदों तक दबाव झेला और फिर उन्होंने बाउंड्री लगाना शुरू कर दिया। टेस्ट बल्लेबाजी यही है। कोई भी मुझे यह नहीं कह सकता कि भारत को यहां बल्लेबाजी करते देखना उबाऊ था। निश्चित रूप से इतनी भारी हार बेन स्टोक्स और उनके खिलाड़ियों के लिए एक चेतावनी है।''वहीं हुसैन ने कहा, ''बैजबॉल आक्रामक होने के बारे में है, लेकिन यह दबाव झेलने के बारे में भी है। इंग्लैंड टीम ने केवल आक्रामक होकर बल्लेबाजी की। अश्विन वहां नहीं थे, भारत के पास एक गेंदबाज कम था। लेकिन हमारे बल्लेबाजों ने स्थिति के अनुसार नहीं खेला।''

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही