नोएडा में शुरू हुई फ्लैट की रजिस्ट्री
नोएडा । यूपी के नोएडा में घर खरीदारों के सपने सच हो रहे हैं। अमिताभ कांत कमिटी की फ्लैट की रजिस्ट्री की सिफारिशें लागू होने के बाद वर्षों से बंद पड़ी फ्लैट की रजिस्ट्री शुरू हो गई है। प्रदेश के अवस्थापना व औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने सेक्टर-77 स्थित एक्सप्रेस जेनिथ सोसायटी में फ्लैट खरीदारों को रजिस्ट्री के दस्तावेज सौंपकर इसकी शुरुआत की।
नोएडा अथॉरिटी की तरफ से सेक्टर 77 में आज 50 रजिस्ट्री हुई हैं प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त ने 10 खरीदारों को रजिस्ट्रीपत्र अपने हाथों से दिया। फ्लैट पर मालिकाना हक के कागजात मिलते ही बायर्स के चेहरे खिल गये। वहीं ग्रेनो अथॉरिटी एरिया के 110 घर खरीदारों की रजिस्ट्री हुई है। अब जरूरत के अनुसार सोसायटियों में कैंप लगाया जाएगा। प्रदेश के अवस्थापना व औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि अमिताभ कांत कमिटी की सिफारिशें लागू होने से 95 प्रतिशत तक समस्या का समाधान हो जाएगा। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप नोएडा अथॉरिटी ने घर खरीदारों को उनका हक दिलाने के काम का श्रीगणेश किया है जो अगले कुछ महीनों तक चलेगा। अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक जिले में रोजाना करीब 200 रजिस्ट्री की जाएंगी। 7 से 10 मार्च के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ नोएडा आ सकते हैं। सीएम के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में रजिस्ट्री बायर्स को हैंडओवर की जाएगी। सीएम के विजिट के बाद रजिस्ट्री का काम तेजी से होगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही