यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' का पहला गाना 'दुआ' हुआ रिलीज
यामी गौतम स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 370' का पहला गाना 'दुआ' रिलीज हो गया है. इस गाने में यामी गौतम को दुश्मनों से लड़ते हुए दिखाया गया है. ऐसे में इस गाने को उन सभी लोगों के लिए ट्रिब्यूट कहा जा रहा है, जो बिना किसी स्वार्थ के दिल और जान से देश की सेवा करते हैं. नेशनल अवार्ड विनर आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित फिल्म 'आर्टिकल 370' एक पॉलिटिकल और एक्शन ड्रामा है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में यामी गौतम और प्रियामणि हैं.
फिल्म 'आर्टिकल 370' का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और टीजर ने फैन्स के बीच हलचल पैदा कर दी है. ऐसे में फिल्म के पहले गाने 'दुआ' को भी फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. यह गाना देशभक्ति से लबरेज और दिल छू लेने वाला है, जिसे जुबिन नौटियाल और शाश्वत सचदेव ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है.
शाश्वत सचदेव ने ही दिया म्यूजिक
'आर्टिकल 370' के इस दिल छू लेने वाले गाने को शाश्वत सचदेव ने ही म्यूजिक भी दिया है. इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं. इस गाने में फीमेल आवाज प्रियांशी नायडू की है. यह दिल छू लेने वाला यह गाना 'दुआ' उन सभी बहादुर दिलों के लिए एक आदर्श गीत है, जो बिना किसी शर्त देश की सेवा करते हैं.
निस्वार्थ भाव से देशसेवा करने वालों के लिए ट्रिब्यूट है गाना
इस गाने के बारे में यामी गौतम ने कहा, "जब मैंने पहली बार गाना सुना तो मैं बेहद भावुक हो गई थी. गाने के बोल इतने दमदार हैं कि वे आपके दिल को छू जाते हैं. साथ ही, इसे कश्मीर के बहुत ही खूबसूरत इलाकों में शूट किया गया है, जो इसे और भी शानदार बनाता है. लेकिन हां, यह गाना उन सभी लोगों के लिए एक खूबसूरत ट्रिब्यूट है, जो निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करते हैं.''
23 फरवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
बता दें कि जियो स्टूडियोज और 'उरी: द सर्जिकल' स्ट्राइक के मेकर की ओर से 'आर्टिकल 370' एक हाई ऑक्टेन एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसमें अभिनेत्री यामी गौतम अहम भूमिका में नजर आ रही हैं. ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई