EV कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग
इंदौर| में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक मकान में आग लगने से 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना में 3 लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने की मुख्य वजह चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कर में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. इस शॉर्ट सर्किट के कारण 4 गैस सिलेंडर फट गए, जिससे पूरे घर में आग लग गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची टीम ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की|
हादसे में 7 लोगों की मौत
मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, रात करीब 3:30 बजे कार में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित 7 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में जान गवाने वालों में इंदौर 2 पुरुष, 2 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं|
पुलिस कमिश्नर सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
कार में लगी आग देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई और पूरा घर जलकर खाक हो गया. हादसें की सूचना मिलने के बाद दमकल टीम और पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस कमिश्नर देर रात से ही मौके पर मौजूद हैं. कलेक्टर सहित अला अधिकारी मौके पर स्थित संभालने का प्रयास कर रहे हैं|
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
दमकल टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की पांच से अधिक गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही है. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जिसमें से अभी तक 6 शवों को बाहर निकाल लिया गया है. फिलहाल एस.डी.ई.आर.एफ की टीम का रेस्क्यू जारी है|

संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय