फिल्मी दुनिया में शोक: प्रेम नजीर के बेटे शानवास का निधन
मुंबई : दिग्गज मलयालम अभिनेता प्रेम नजीर के बेटे शानवास का 71 वर्ष की आयु में बीमारी के कारण निधन हो गया। इस खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है।
बीमारी के चलते हुआ निधन
मलयालम फिल्मों और टीवी के जाने माने अभिनेता शानवास के निधन से सिनेमा जगत गहरे शोक में है। दिवंगत अभिनेता के पारिवार के लोगों ने पीटीआई को बताया कि सोमवार देर रात शानवास की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहा इलाज के चलते उनका निधन हो गया था। साथ ही बताया गया कि अभिनेता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि अभिनेता किडनी संबंधी बीमारियों से ग्रसित थे। अभिनेता के निधन पर केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
कौन थे अभिनेता शानवास?
मशहूर मलयालम अभिनेता अभिनेता प्रेम नजीर के बेटे थे शानवास। शानवास का नाम भी शानदार अभिनेताओं में शुमार था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘प्रेमगीतंगल’ से की थी, जिसे बालचंद्र मेनन द्वारा निर्देशित किया गया था। इसके बाद अभिनेता ने 50 से ज्यादा मलयालम फिल्मों में काम किया और उन्होंने कुछ टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम किया था।
इन फिल्मों के लिए जाने जाते थे शानवास
अभिनेता शानवास को अपने सिनेमाई करियर में इन फिल्मों के लिए जाना जाता था। उन्होंने ‘मजहानिलवु’, ‘नीलागिरी’, ‘मणिथली’, ‘गानम’, ‘आजी’, ‘ह्यूमन’ आदि उनकी शानदार फिल्में हैं। दिवंगत अभिनेता को आखिरी बार साल 2022 में साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जनगणमन’ में देखा गया था।

बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
जी राम जी योजना पर बड़ा दांव, 10,428 करोड़ का प्रावधान
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने महिला ने उठाए तीखे मुद्दे
‘रोबो डॉग’ विवाद के बीच यूनिवर्सिटी प्रबंधन की सफाई
15 जिंदा लोगों को मृत बताकर निकाले गए 1.19 करोड़ रुपये
अदालत के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
बेटियों की शिक्षा पर बड़ा फोकस, बजट में 1800 करोड़ का प्रावधान
आरोपों पर सियासत तेज, लोढ़ा ने दी तीखी प्रतिक्रिया
लाडली बहनों को बड़ी सौगात, राशि बढ़ाने का वादा
पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- यह बजट जनता से विश्वासघात