फिल्म 'फाइटर' ने 300 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ाए कदम
सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्टोरियल फिल्म 'फाइटर' पहले दिन से लेकर कई दिनों तक टिकट विंडो पर उंची उड़ान भरती नदर आई। फर्स्ट वीक तक फिल्म ने दबा कर नोट छापे। 'फाइटर' फिल्म अब सेकंड वीक कलेक्शन के एंड में पहुंच चुकी है।
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमेस्ट्री से सजी फिल्म 'फाइटर' इंडियन एयरफोर्स पर आधारित मूवी है, जिसमें पुलवामा की घटना को दिखाया गया है। फिल्म को न सिर्फ देश में, बल्कि विदेश में भी पसंद किया जा रहा है। मूवी को क्रिटिक्स का भी ठीकठाक रिस्पांस मिला। फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब 'फाइटर' की उड़ान और ऊंची हो गई है।
फिल्म ने 300 करोड़ की तरफ बढ़ाए कदम
'फाइटर' फिल्म को बनाने वाले डायकेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं, जिन्होंने 'जवान' और 'पठान' जैसी फिल्में बनाई थीं। लोगों को उम्मीद थी कि 'फाइटर' भी इन फिल्मों की तरह ही धुआंधार कलेक्शन करेगी। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। लेकिन फाइटर की अब तक की कमाई भी देखने लायक रही है। फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन ने इस मूवी के 9वें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ग्राफ शेयर किया है।
ट्वीट के मुताबिक, 'फाइटर' ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को मात्र 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, इससे फिल्म का कुल आंकड़ा 272.51 करोड़ हो गया है। जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि 300 करोड़ कमाने तक 'फाइटर' को एक हफ्ते का समय लगेगा।
'फाइटर' की स्टार कास्ट
इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर भी मुख्य रोल में हैं। इसके अलावा चर्चित एक्टर्स अक्षय ओबरॉय, करण सिंह ग्रोवर और संजीदा शेख की एक्टिंग भी देखने को मिलेगी।

मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई