करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
बिलासपुर । खेत में कीटनाशक दवा का छिडक़ाव करने गए किसान की करंट प्रवाहित बिजली तार के संपर्क में आने पर मौत हो गई। घटना 6 नवंबर की सुबह 6 बजे की है। जरहागांव थाना अन्तर्गत ग्राम ठकुरिकापा निवासी कमलेश पाली अपने खेत में कीटनाशक छिडक़ाव करने गया था। जो 12 बजे तक वापस नहीं लौटा तो घर वाले ढूंढने निकले। पर पता नही चला। दोपहर मृतक की भांजी घास काटने गई तो उसको खेत में पड़े देखा और घर वालों को सूचना दी। परिजन खेत पहुंचे तब उन्होंने देखा कि बिजली तार टूटे पड़े हुए थे अचानक कमलेश कुमार पाली का पैर बिजली के टूटे हुए तार पर पड़ गया और करंट की चपेट में आ जाने से खेत में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतक तीन बच्चों का पिता है और मन्ने लाल पाली का पुत्र है।

Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
विधानसभा में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, इंदौर दूषित पानी पर चर्चा की मांग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान
अपने 3 बच्चों की हत्या कर 18 साल बाद जेल से छूटा, बहन की हत्या की और फिर खुद कर ली आत्महत्या