पेरिस ओलंपिक के दौरान खिलाड़ियों को सताएगी भीषण गर्मी
इस वर्ष होने वाले पेरिस ओलंपिक के दौरान भीषण गर्मी और लू की आशंका जताई गई है। एक नए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि फ्रांस की राजधानी को इस वर्ष रिकॉर्डतोड़ भीषण तापमान के खतरे का सामना करना पड़ सकता है।पिछले पांच वर्षों में पेरिस ने प्रचंड गर्मी और लू का सामना किया है।यहां ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेंगे। टोक्यो ओलंपिक के दौरान भी काफी गर्मी पड़ी थी। हालांकि आयोजकों का कहना है कि वे जलवायु संबंधी खतरों को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। साइंस जर्नल में प्रकाशित शोध में ओलंपिक खेलों के दौरान दो सप्ताह की लू और भयावह गर्मी के खतरे को देखा गया है।
खेलों के दौरान खिलाड़ियों को गर्मी बुरी तरह परेशान करेगी। गर्मी का सर्वाधिक असर एथलेटिक्स स्पर्धाओं खासतौर पर मैराथन के अलावा टेनिस, बीच वॉलीबॉल पर पड़ेगा। उत्तरी पेरिस में एथलीटों का गांव है। इसे नए पर्यावरण मानकों को स्थापित करने के तहत बगैर एयर कंडीशनिंग के बनाया गया है। एयर कंडीशनिंग के बजाय नदी के किनारे के टॉवर ब्लॉकों में प्राकृतिक भू-तापीय ठंडा करने की प्रणाली स्थापित की गई है।इसके साथ ही छांव का इंतजाम करने और धूप से बचने के लिए सनशेड के साथ वेंटिलेशन सिस्टम को बहुत उन्नत बनाया गया है। वृक्षारोपण क्षेत्र का दायरा काफी विस्तृत किया गया है ।आयोजनकर्ता घर के अंदर के तापमान को बाहर की तुलना में कम से कम छह डिग्री सेल्सियस कम रखने की गारंटी देते हैं। हालांकि खेल कुंभ में भाग लेने वाले कुछ देश इसे अपर्याप्त मानते हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता