दो सड़क हादसों में आठ की मौत, पांच घायल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लखनऊ में सुबह सुल्तानपुर हाईवे पर गंगागंज के पास ईंटों से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की दबकर मौत हो गई। सभी मजदूर ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे थे।
वहीं, रतलाम में मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर देर रात एक और भीषण सड़क हादसा हुआ। खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन साल की बच्ची और 10 साल का बच्चा भी शामिल है। घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें
दलीप ट्रॉफी 2026 पर ईस्ट जोन का कब्जा, पहली पारी की बढ़त से बना चैंपियन
उज्जैन के खड़े हनुमान जी का रहस्य! हजारों प्रतिमाओं का अध्ययन कर चुके पुरातत्वविद भी हुए हैरान
ग्वालियर में सवर्ण समाज का बड़ा आंदोलन, UGC नियमों के रोलबैक और सवर्ण आयोग की मांग
BJP का बड़ा संगठनात्मक फैसला, किसान राजनीति की जिम्मेदारी फिर MP के नेताओं के हाथ
100 रुपए वापस मांगना पड़ा भारी, बड़वानी में बेरहमी से हत्या; तीन आरोपियों को 10 साल की कैद