नौ दिन के व्रत के बाद तुरंत न खाएं ये चीजें
What To Eat And Avoid After 9 Days Of Fasting: नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में बहुत से लोग तो नौ दिन व्रत भी रखते है। ऐसे में अब आज जब नवमी का दिन है तो लोग अपने व्रत का पारण करेंगे। जिस तरह से व्रत के दौरान खाने-पीने की चीजों में खास सावधानी बरती जाती है, ठीक उसी तरह से नवरात्रि के व्रत का पारण भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।व्रत खोलते समय शरीर को धीरे-धीरे सामान्य भोजन की ओर लाना चाहिए, ताकि पाचन तंत्र अचानक भारी भोजन से प्रभावित न हो। सही तरीके से पारण करना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि शरीर में ऊर्जा और ताजगी भी बनाए रखता है। इस दौरान कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करना भी जरूरी है। यहां हम इस बारे में आपको पूरी डिटेल देंगे।
पहले जान लें कि व्रत के बाद क्या खाना चाहिए ?
हल्का और सुपाच्य भोजन
- व्रत के दौरान शरीर लंबे समय तक हल्का भोजन या फल ही पचा पाता है।
- पारण के बाद अचानक भारी भोजन करने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है।
- हल्का भोजन जैसे दलिया, उपमा, खिचड़ी या सूप लेने से पेट धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाता है।
ताजे फल
- फल शरीर को आवश्यक विटामिन, मिनरल और फाइबर देती हैं।
- इससे शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और पाचन तंत्र सुचारू रहता है।
- जैसे केला, सेब, पपीता, मौसमी फल और हरी पत्तेदार सब्जियां।
दही, लस्सी, छाछ आदि का सेवन
- व्रत के बाद दही और इससे बने उत्पाद लेना पाचन के लिए बेहद लाभकारी है।
- यह पेट में गड़बड़ी को रोकता है, प्रोबायोटिक के रूप में काम करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।
अब जानें कि व्रत के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
बहुत तैलीय और भारी भोजन
- पकौड़े, पराठे, भारी करी जैसे भोजन तुरंत खाना पेट पर भारी पड़ सकता है।
- इसे खाने से अपच या एसिडिटी का कारण बन सकता है।
अधिक मसालेदार और अति तीखा खाना
- मसालेदार खाना व्रत के बाद पेट और आंत को परेशान कर सकता है।
- हल्की मसाले वाली डाइट ही बेहतर होती है।
जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड
- फ्रेंच फ्राइज, पिज्जा, पैक्ड स्नैक्स आदि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।
- ये आपके पाचन पर असर डाल सकते हैं।

कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति पर पुलिस सख्त, हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ