धर्मेंद्र ने दी बॉबी-तान्या को शादी की शुभकामनाएं
मुंबई। दिग्गज अभिनेता और बॉबी देओल के पिता धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे और बहू को उनकी शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल ने 30 मई को अपनी शादी की 29वीं सालगिरह मनाई।
इस खास मौके पर धर्मेंद्र ने अपने पोस्ट में बॉबी और तान्या की शादी की दो पुरानी खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं और एक प्यार भरा संदेश भी लिखा। धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, “शादी की सालगिरह मुबारक हो मेरे प्यारे बच्चों। जीवन में आपको सारी खुशियां मिलें। इस खास दिन का खूब आनंद लो।” धर्मेंद्र के इस भावुक पोस्ट पर बॉबी देओल ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “लव यू पापा” और साथ में एक हार्ट इमोजी भी शेयर की। सोशल मीडिया पर फैंस ने भी बॉबी और तान्या को उनकी शादी की सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और दोनों के रिश्ते को प्रेरणादायक बताया। गौरतलब है कि बॉबी देओल और तान्या की शादी 30 मई 1996 को हुई थी। तान्या पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं। दोनों के दो बेटे हैं – आर्यमन और धरम। आर्यमन हाल के वर्षों में कुछ सार्वजनिक आयोजनों में अपने पिता के साथ नजर आ चुके हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे, जो 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। फिल्म में अगस्त्य नंदा अरुण खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं, बॉबी देओल को हाल ही में तेलुगु फिल्म ‘डाकू महाराज’ में देखा गया था और अब वह पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक