भारत समेत कई देशों में तेजी से फैल रहा है डीपफेक डेटिंग स्कैम
नई दिल्ली। आपने हाल के दिनों में भारत के मेट्रो सिटीज में डेटिंग स्कैम के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन एआई जनरेटिड डीपफेक रोमांस स्कैम एक नई चुनौती बनकर उभरा है। साइबर स्कैम का यह नया वर्जन है। जिसके असर में भारत ही नहीं, बल्कि एशिया के अधिकतर देश आ चुके हैं। अब इसका अगला लेवल पश्चिमी देश हैं। इसका खुलासा बीते दिनों हॉन्ग कॉन्ग की पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। दावा किया कि एशिया में डीपफेक रोमांस स्कैम तेजी से फैल रहा है। जिसमें एआई यानी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की मदद से 46 मिलियन डॉलर से अधिक की रकम वसूलने का अनुमान है।
हॉन्ग कॉन्ग पुलिस ने डीपफेक रोमांस स्कैम के सिंडिकेट से जुड़े 30 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसके बारे में पुलिस का कहना है कि इस सिंडिकेट ने ताइवान से लेकर सिंगापुर और भारत जैसे देशों के अनेकों लोगों को टारगेट किया है। पुलिस ने भारत समेत एशिया के देशों की सुरक्षा एजेंसियों को भी डीपफेक स्कैम के बारे में आगाह किया। दावा किया कि आमतौर पर एक टेक्स्ट मेसेज से डीपफेक रोमांस स्कैम शुरू होता है। जिसमें भेजने वाली एक खूबसूरत महिला दिखती है। वो कहती है कि गलती से मेसेज चला गया। इसके बाद हाय-हेलो से शुरू होकर कुछ ही दिनों में उसकी बातें रोमांस तक जा पहुंचती हैं।
भारत में डीपफेक रोमांस स्कैम एक अलग ही तरह का चैलेंज है। जो टेक्स्ट मेसेज या ऑनलाइन डेटिंग, सोशल मीडिया, और विडियो कॉलिंग प्लैटफॉर्म के जरिए इस्तेमाल की जा रही है। एआई (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) की मदद से डीपफेक रोमांस स्कैम की शुरुआत होती है। नकली या मॉर्फ किए गए विडियो, फोटो और आवाजें तैयार की जाती हैं। स्कैम का पहला और आखिरी मकसद रोमांस की आड़ में पैसों की वसूली होता है। इसके शिकार वे लोग हो रहे हैं जो ऑनलाइन डेटिंग साइट्स या सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।

किचन और बाथरूम में कॉकरोच से परेशान? अपनाएं ये सस्ता घरेलू तरीका
अभिषेक बनर्जी समेत कई नेताओं की सुरक्षा घटी, राजनीतिक हलचल तेज
भारत के रक्षा संबंधों को नई दिशा, राजनाथ सिंह का अहम विदेश दौरा
हजारों साल पुरानी खोज ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की दिलचस्पी, दांतों की सर्जरी पर नए संकेत
दवा कारोबारियों का बड़ा प्रदर्शन, 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर
बरगी क्रूज हादसा: जांच आयोग के काम में बाधा, दफ्तर नहीं मिला
छत्तीसगढ़ को मिली हाईटेक सुरक्षा सौगात, अमित शाह ने शुरू की नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा
महंगाई, साइबर फ्रॉड या नया नियम? MP में SIM खरीदने को लेकर बढ़ी चिंता
तमिलनाडु की सियासत गरम, DMK विधायक बोले- ज्यादा दिन नहीं टिकेगी विजय सरकार