चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि
नालंदा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में चैती मेले का उत्सव एक दुखद घटना में बदल गया। मंगलवार को बिहारशरीफ के दीप नगर थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध और पूजनीय मगरा शीतला मंदिर में जुटी भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई। इस घटना में अबतक आठ महिला श्रद्धालुओं की जान चली गई है। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। इस घटना के बाद, मंदिर परिसर से लेकर मॉडल अस्पताल तक अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल छा गया है। प्रशासन इस वक्त राहत कार्यों में जुटा हुआ है। घटना के बाद पटना कमिश्नर को बिहारशरीफ भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं।
चैती मंगलवार को लेकर उमड़ी थी भीड़
आज चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार है, इसी वजह से मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। सुबह से ही मंदिर में भीड़ लगने लगी थी। चश्मदीदों के अनुसार, मंदिर परिसर के अंदर पहले दर्शन करने की होड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते एक बड़ी भगदड़ मच गई। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से भगदड़ मचने के कारण को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।
सभी मृतक महिलाएं, दो की पहचान हुई
इस हादसे में जिन लोगों की जान गई, वे सभी महिलाएं हैं। अब तक हुई पहचान के अनुसार शकुंत बिहार निवासी दिनेश रजक की 50 वर्षीय रीता देवी और नूरसराय के रहने वाले कमलेश प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। बाकी पीड़ितों की पहचान करने की कोशिशें अभी जारी हैं। इस बीच, छह से ज्यादा गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में चल रहा है।
भारी पुलिस तैनात
हादसे की जानकारी मिलते ही SDPO समेत जिले के सीनियर अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे हैं। हालात पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दीप नगर पुलिस थाने के जवान, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। मंदिर परिसर को खाली कराया जा रहा है। मंदिर प्रशासन की ओर से अभी तक इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने