कांग्रेस का विरोध: नेशनल हेराल्ड केस पर सड़कों पर उतरी पार्टी
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप पत्र दाखिल करने के खिलाफ कांग्रेस बुधवार को आयकर ऑफिस का घेराव करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में आरोप पत्र दाखिल किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा भरतपुरी स्थित आयकर ऑफिस का घेराव किया जाएगा।
कांग्रेस नेता रवि राय ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भारतीय जनता पार्टी सत्ता का पूर्ण दुरुपयोग कर रही है। बदले की राजनीति का गंदा खेल खेला जा रहा है। अपनी पार्टी और नेताओं के हक में कांग्रेस कार्यकर्ता आवाज बुलंद करते हुए दोपहर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर भरतपुरी स्थित आयकर ऑफिस का घेराव करेंगे।
सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन, शहर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई, सभी पार्षद गण, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, आईटी सेल, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सभी मंडलम् अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बीएलए साथी दोपहर 3 बजे शहर कांग्रेस कार्यालय क्षीरसागर पर एकत्रित होकर एक साथ घेराव प्रदर्शन करने निकलेंगे।

संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
सरकारी पाइप चोरी का खुलासा, मामा-भांजे को पुलिस ने दबोचा
शेयर बाजार में कैलिबर माइनिंग की शानदार एंट्री, पहले दिन 19% की बढ़त