गाजियाबाद में पीएम मोदी के रोड शो से पहले कांग्रेस का कार्यालय किया बंद
गाजियाबाद । लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 6 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रोड शो किया। पीएम मोदी के रोड शो में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। वहीं पीएम मोदी के रोड शो के दौरान अंबेडकर रोड पर गाजियाबाद की कांग्रेस के चुनाव कार्यालय को बंद किया गया। इतना ही नहीं कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के बाहर बीजेपी का झंडा भी लगा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं पीएम मोदी के रोड शो से पहले गाजियाबाद की कांग्रेस के चुनाव कार्यालय को बंद करने को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने इसे मौलिक अधिकारों को हनन बताया है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में चुनाव आयोग में शिकायत करने जा रहे हैं। गाजियाबाद कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि वो हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं उस गरिमा को हम समझते हैं, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि विपक्ष की जो पार्टी है उसका कार्यालय बंद करना यह मौलिक अधिकारों का हनन है। बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है, इसलिए अब मैं इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करूंगा। भाजपा डरी हुई है और इसी वजह से हमारे कार्यालय को बंद किया है। मालूम हो कि पीएम मोदी ने गाजियाबाद में मालीवाड़ा चौक से बीजेपी उम्मीदवार अतुल गर्ग के समर्थन में रोड शो किया।

योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न