मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज जगदलपुर में रोड शो
लोकसभा चुनाव में बस्तर का किला जीतने के लिए भाजपा हर संभव प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बस्तर के ग्रामीण क्षेत्र छोटे आमाबाल में सोमवार को हुई जनसभा के तीन दिन बाद संभाग मुख्यालय जगदलपुर में 12 अप्रैल यानी आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रोड शो करेंगे। ग्रामीण इलाके के बाद अब शहरी क्षेत्र में जनता से जुड़ने जोड़ने भाजपा की रणनीतिक कवायद जारी है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम 5 बजे दक्षिण बस्तर बीजापुर से जगदलपुर पहुचेंगे। विशेष विमान से एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री साय का रोड शो आरंभ होगा। भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा जगह-जगह मुख्यमंत्री साय का स्वागत अभिनंदन होगा। जिसकी भाजपा ने पूरी तैयारी की है। बस्तर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी महेश बघेल के पक्ष में प्रचार करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रोड शो एयरपोर्ट के सामने से शुरू होगा। कुम्हारपारा रोड, शहीद पार्क, झंकार टाकीज, सिटी कोतवाली, स्टेट बैंक चौक, महावीर चौक, नावेल्टी चौक, मेन रोड, गोल बाजार चौक, सीरासार चौराहे से मुख्यमंत्री श्री साय के रोड शो का काफिला गुजरेगा।
माई श्री दंतेश्वरी मंदिर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय माथा टेक पूजा-अर्चना करेंगे। जहां से प्रदेश के मुखिया का रोड शो गुरुनानक चौक, संजय मार्केट, हनुमान मंदिर चौराहा, अग्रसेन चौक, ममता विडियो चौक, दाऊ मिल, गुरु गोविंद सिंह चौक से होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर संपन्न होगा। पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन