हैदराबाद में चड्डी गैंग ने स्कूल से चुराए 7.85 लाख
हैदराबाद । तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चंड्डी गैंग ने एक स्कूल में घुसकर 7 लाख 85 हजार रुपए चुरा लिए हैं। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यह घटना शनिवार रात के समय हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में 2 चोर स्कूल परिसर के अंदर घूम-घूमकर चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। चोरों ने शरीर में सिर्फ अंडर वियर पहन रखी है।
पहचान छुपाने के लिए दोनों ही चोरों ने चेहरे को नकाब से ढक रखा है। फुटेज में यह भी दिखाया गया है कि एक चोर छुपते-छुपाते हुए सीढ़ियों से ऊपर की तरफ जा रहा है। इस तरह की चोरी पहले भी देशभर के अलग-अलग इलाकों में सामने आती रही है। करीब एक साल पहले बिहार की राजधानी पटना में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जिसमें चड्डी-बनियान गैंग ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान को निशाना बनाया था। चोरों ने दुकान में घुसकर काउंटर से 2 लाख रुपए की चोरी की थी। इससे पहले मुंबई और भोपाल में भी चड्डी-बनियान गिरोह का आतंक सामने आ चुका है। मुंबई पुलिस ने ऐसे 3 चोरों को पकड़ा था जो बंद घरों में चड्डी बनियान पहनकर चोरी किया करते थे।

विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित