रानीपुरा, इंदौर में इमारत ढही: दो लोगों की जान गई, दर्जनभर घायल
Indore Ranipura Building Collapses: इंदौर शहर में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। अब जवाहर मार्ग पर रानीपुरा के दौलतगंज में सोमवार रात करीब 9.12 बजे तीन मंजिला मकान धराशायी हो गया। मकान गिरने के धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई। इलाके की बिजली भी गुल हो गई। रात 12.30 बजे तक 11 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया था। एक महिला को पैर काटकर निकालना पड़ा, वहीं घायलों में 3 माह की बच्ची व 7 साल का बच्चा भी है। 2-3 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका में देर रात तक रेस्क्यू चला। इसमें एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 घायल हो गए। घायलों में से 4 लोगों की हालत गंभीर है।
जवाहर मार्ग पूर्णतः व्यावसायिक इलाका है। यहां पावर हाउस के सामने गली में कॉर्नर के मकान पास वाला मकान(Indore Ranipura Building Collapses) ढह गया। पड़ोसियों के मुताबिक, मकान तिरछा होकर गिरा और लोग फंस गए। मकान मो. उमर का बताया जा रहा है, जिसमें एक ही खानदान के तीन परिवार रहते है। घटना के समय घर में महिला, बच्चे व बुजुर्ग थे। मकान के निचले हिस्से में दो गोदाम है, जो रात 8 बजे बंद कर कर्मचारी चले गए थे। करीब सवा घंटे बाद घटना हो गई।
महिला को निकालने में भारी मशक्कत
पड़ोसी इलियास ने बताया कि मकान गिरने पर लोग जमा हुए और पुलिस व नगर निगम को सूचना दी। चार-पांच घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बाद में निगम-पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला। जेसीबी बुलाकर मलबा हटाना शुरू किया। रात 12 बजे तक दस घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया था। रात 12.30 बजे घायल आफरीन (32) को निकालने के लिए उन्हें एनेस्थिसिया देकर एक पैर काटना पड़ा। इसके बाद अस्पताल भेजा। इसमें एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 2-3 लोगों के फंसे होने की आशंका में रेस्क्यू चलता रहा। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ सभी आला अफसर मौके पर पहुंच गए थे।

NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी