'चलो शादी कर लेते हैं' कहने पर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को दिया जहर
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां भोजपुर थाना इलाके के शाहपुर गांव में एक प्रेमी ने प्रेमिका को जहर दे दिया. प्रेमिका की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है.
प्रेमिका ने अपने परिवार वालों को जानकारी दी कि उसका प्रेम प्रसंग बीते 4 साल से जावेद से चल रहा था. जावेद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए. इसी बीच, जावेद ने उसे मिलने बुलाया. पीड़िता ने कहा कि बातचीत के दौरान उसने जावेद से शादी को कहा तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा. इसी बीच,उसने कोई जहरीला पदार्थ पीने को दिया. जावेद ने कहा कि अगर तुम ये पी लोगी तो मैं शादी कर लूंगा.
जहरीला पदार्थ पी लिया
पीड़िता के मुताबिक, वह जावेद की बातों में आ गई और जहरीला पदार्थ पी लिया. इससे उसकी हालत बिगड़ गई. इस वक्त प्रेमिका जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है. फिलहाल परिजन ने पुलिस में शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
क्या बोले एसपी?
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि शाहपुर गांव से एक सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती से उसके प्रेमी ने रेप किया है. वहीं, पीड़िता को जहरीले पदार्थ का सेवन करा दिया है. युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
पीड़िता के परिवार सदमे में
वहीं, इस घटना से पीड़िता के परिवार सदमे में हैं. उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है. एक अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार से पूछताछ की गई है. एक टीम अस्पताल भी गई थी. सेहत में सुधार आते ही पीड़िता से भी जानकारी ली जाएगी.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही