बांग्लादेश हिंसा और वोट चोरी को लेकर BJP सांसद ने दिया बयान
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पहुंचे बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने बांग्लादेश में हो रही हिंसक घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि इस पर भारत सरकार अपने स्तर से लगातार अपना विरोध दर्ज करा रही है. केंद्र सरकार ने कई बार बांग्लादेश से कहा है की इसे रोका जाए ये दुर्भाग्यपूर्ण है |
वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद अजय सिंह द्वारा निकाली जा रही पद यात्रा पर उन्होंने कहा कि सही मायने में तो वोट चोरी कांग्रेस ने की है. उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे 'वोट चोरी' अभियान पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन और चुनावी धांधली की जननी कांग्रेस ही है. नागर ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, जबकि विपक्ष अपनी पुरानी नाकामियों को छिपाने के लिए जनता को गुमराह कर रहा है |
बीजेपी नेता सुरेंद्र नागर ने 'वोट चोरी' के आरोपों पर ऐतिहासिक तथ्यों का हवाला देते हुए कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा कि देश में वोट चोरी की शुरुआत 1952 के पहले आम चुनाव में ही हो गई थी, जब साजिश के तहत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 74,000 वोटों को इनवैलिड घोषित कर उन्हें चुनाव हरवाया गया था |
वोट खरीदने की कुप्रथा भी कांग्रेस ने ही शुरू की थी- सुरेंद्र नागर
सुरेंद्र नागर ने आचार्य कृपलानी के चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उस दौर में बैलगाड़ियों से आने वाले मतपेटियों के ताले तोड़कर धांधली की जाती थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तरी मुंबई के चुनाव में पहली बार साड़ी, पैसा और कपड़े बाँटकर वोट खरीदने की कुप्रथा भी कांग्रेस ने ही शुरू की थी. बीजेपी सांसद ने कहा कि जो लोग आज लोकतंत्र बचाने की दुहाई दे रहे हैं, उनका अपना इतिहास लोकतंत्र की हत्या करने का रहा है |
सांसद खेल महाकुंभ 2025 के समापन समारोह में पहुंचे थे बीजेपी सांसद
वहीं मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार पर हमला करने वाले बयान पर बीजेपी सांसद ने कहा कि उन पर तो कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूँ, जिस तरीके से नगर निकाय के चुनाव में हमारे गठबंधन को एक तरफा जिताया है, यही उनका जवाब है. वहां जनता ने बार-बार विश्वास बीजेपी पर जताया है. सुरेन्द्र नगर मुरादाबाद में 'सांसद खेल महाकुंभ 2025' के समापन समारोह में पहुँचे थे जहाँ उन्होंने खेल महाकुंभ की सफलता को साझा करते हुए मुरादाबाद के युवाओं की खेल प्रतिभा की सराहना भी की |

सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते