भाजपा बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही
शिमला । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने कहा कि चुनावों में टिकटों के आवंटन के दौरान नेताओं की नाराजगी सामान्य बात है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है। पिछले महीने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले और 23 मार्च को पार्टी में शामिल होने वाले कांग्रेस के छह बागियों को पार्टी आलाकमान द्वारा टिकट दिए जाने के बाद भाजपा में बगावत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए कई कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत की है।
ठाकुर ने कुल्लू में संवाददाताओं से कहा कि चुनाव के समय लोग नाराज हो जाते हैं और बातचीत जारी है। उन्होंने दावा किया कि मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘हम अपना पक्ष उन तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं और उनसे अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कह रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा लाहौल एवं स्पीति विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नेता राम लाल मरकंडा ने कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर को मैदान में उतारे जाने के विरोध में मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ने त्यागपत्र दे दिया था।
भाजपा ने मंगलवार को लाहौल और स्पीति से कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजिंदर राणा, बड़सर से इंदर दत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविंदर कुमार भुट्टो को उम्मीदवार बनाया है।

गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम