राजा के बयान पर भाजपा हमलावर, क्या कांग्रेस करती है बयान का समर्थन
नई दिल्ली । जय श्री राम के नारे पर डीमएके नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा की टिप्पणी के बाद भाजपा की तरफ से कड़ी प्रतिक्रया आई है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ए राजा ने कहा है कि वह जय श्री राम और भारत माता की जय को कभी स्वीकार नहीं करने वाले है, क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खरगे, ए राजा की बात से सहमत हैं। प्रसाद ने सवाल उठाया कि क्या डीएमके को किसी अन्य धर्म के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करनी चाहिए? उन्होंने कहा कि हम सभी धर्मों का आदर करते हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि यह पूरी तरह से स्पष्ट हो चुका है कि भारतीय परंपरा पर सवाल उठाना, हिंदू देवी-देवताओं का सार्वजनिक अपमान करना इंडिया गठबंधन का राजनीतिक एजेंडा बन चुका है। प्रसाद ने कहा कि क्या कांग्रेस राजनीति में आगे बढ़ने के लिए इस कदर नीचे गिर चुकी है कि वह इस तरह की टिप्पणियों को स्वीकार कर रही है।
वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी ए राजा के बयान पर सवाल उठाया है। मालवीय ने लिखा कि डीएमके की तरफ से नफरत भरा भाषण जारी है। स्टालिन के सनातन धर्म को खत्म करने के आह्वान के बाद, अब ए राजा भारत के विभाजन की बात कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि ए राजा भगवान राम का मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल ए राजा अपने भाषण में कह रहे हैं कि भारत एक देश नहीं है। भारत कभी एक देश नहीं हो सकता। एक देश होने का मतलब एक भाषा, एक परंपरा और एक संस्कृति। इसके बाद भारत एक देश नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है। वे कहते हैं कि तमिलनाडु एक देश है, क्योंकि यहां एक भाषा मलयालम है। ओडिशा एक देश है, क्योंकि वहां एक भाषा है। यह सभी देश मिलकर एक भारत बनाते हैं, यहां बहुत सारी परंपराएं और कल्चर हैं।
राजा कहते हैं कि तमिलनाडु का कल्चर अलग है, केरल का अलग है और दिल्ली का अलग है। मणिपुर में लोग कुत्ता खाते हैं। यह उनका कल्चर है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा