Bigg Boss 17: प्रियंका चाहर चौधरी ने समर्थ जुरेल को लगाई लताड़
Bigg Boss 17: बिग बॉस सीजन 17 में समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार के बीच हुआ झगड़ा अब सोशल मीडिया पर एक बड़ा मुद्दा बन गया है। इस शो से जुड़े कंटेस्टेंट ही नहीं, बल्कि कई सितारे ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल की पोकिंग को गलत बताते हुए उनकी क्लास लगा रहे हैं।
राजीव अदातिया से लेकर रितेश देशमुख और अर्जुन बिजलानी से रश्मित कौर सेठी तक कई सितारे अभिषेक के समर्थन में सामने आए और उन्होंने समर्थ-ईशा को खूब खरी खोटी सुनाई। बीते दिन अंकित गुप्ता ने ईशा मालवीय के झूठ का पर्दाफाश किया था, अब उसके बाद प्रियंका चाहर चौधरी ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
प्रियंका चाहर चौधरी ने लगाई समर्थ की क्लास
प्रियंका चाहर चौधरी शो उड़ारिया में ईशा मालवीय की ऑनस्क्रीन बहन का किरदार अदा कर चुकी हैं। हालांकि, दोनों के मतभेद की खबरें कई बार सामने आई हैं।
अब हाल ही में अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के थप्पड़ जड़ने वाले इंसिडेंट पर बिग बॉस सीजन 16 का हिस्सा रही प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "इतना सताओगे तो थप्पड़ खाओगे ही"। हालांकि, अपने इस पोस्ट में प्रियंका चाहर ने किसी का नाम मेंशन नहीं किया है।
बिग बॉस 17 से बाहर होंगे अभिषेक कुमार?
आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में हाथ उठाना घर के नियमों के खिलाफ है। ऐसे में इस विवादित शो के मेकर्स घरवालों की सहमति के आधार पर हो सकता है कि इस हफ्ते वीकेंड के वार में अभिषेक कुमार को शो से बेघर कर दें।
बीते हफ्ते सलमान खान वीकेंड के वार में अभिषेक कुमार की काफी क्लास लगाते हुए उन्हें गलत बताया था और कहा था कि एक्टर ये महज फुटेज के लिए कर रहे हैं। अब देखना ये हैं कि क्या थप्पड़ वाले विवाद को सलमान खान वीकेंड के वार में किस तरह से उठाते हैं और समर्थ और अभिषेक में से किसे घर के बाहर का रास्ता दिखाते हैं।

राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट