सुपरस्टार सूर्या की आगामी फिल्म 'कंगुवा' पर आया बड़ा अपडेट
सुपरस्टार सूर्या की आगामी फिल्म 'कंगुवा' काफी चर्चा में है। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में सूर्या बतौर मुख्य अभिनेता नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर लगातार हाइप बनी हुई है। अभिनेता के फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की बागडोर सिरुथाई शिवा संभाल रहे हैं। हाल में ही एक इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी इस फिल्म को लेकर बात की है।
कंगुवा को मिली है सकरात्मक प्रतिक्रिया- सिरुथाई शिवा
'कंगुवा' में सूर्या बेहद अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्देशक सिरुथाई शिवा ने अब तक मसाला एंटरटेनर फिल्में ही बनाई हैं। पहली बार वह अपने करियर में इस तरह के किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। हाल में ही फिल्म के निर्देशक एक इवेंट में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्म को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "फिल्म बहुत अच्छी बनी है। अब तक इसे देखने वाले सभी लोगों ने कहा है कि फिल्म वाकई में अच्छी है। हम दर्शकों को कंगुवा दिखाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल मैं यही अपडेट दे सकता हूँ।"
'कंगुवा' से फैंस को है बड़ी सफलता की उम्मीद
बता दें कि 'कंगुवा' की रिलीज का सिनेप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सूर्या बेहद अलग अवतार में नजर आने वाले है। फिल्म को लेकर अब तक जितनी भी जानकारियां सामने आई हैं, उससे फिल्म को लेकर सकरात्मक माहौल बना है। दर्शकों की तरफ से फिल्म के पोस्टर्स को भी सकरात्मक प्रतिक्रिया मिली है। ऐसे में अभिनेता के फैंस का मानना है कि 'कंगुवा' बड़ी हिट साबित होगी और इससे वह भी ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।
खलनायक बने हैं बॉबी देओल
'कंगुवा' एक पीरियड एक्शन फिल्म है, जिस वजह से इसमें सीजीआई का काफी ज्यादा प्रयोग किया गया है। इस वजह से ही फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है। हालांकि, निर्माताओं ने आश्वासन दिया है कि फिल्म इस साल ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में बॉबी देओल, दिशा पाटनी भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। पिछले साल फिल्म 'एनिमल' में नजर आए बॉबी एक बार फिर से खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप