छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, चार नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो गए। इसके अलावा सात नक्सली घायल हुए है।
गंगालुर इलाके में हुई मुठभेड़
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। इसी अभियान के तहत सुरक्षाबलों की टीम बीजापुर जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र गंगालुर इलाके में निकली थी। इसी दौरान सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।
चार नक्सली हुए ढेर
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग में चार नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए। इसके अलावा सात नक्सली गोली लगने से घायल हो गए।
सोमवार को भी हुई थी मुठभेड़
बता दें कि सोमवार को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्र में भी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक नक्सली मारा गया था। सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार भी बरामद किया था।
बस्तर में 19 अप्रैल को होगा मतदान
उल्लेखनीय है कि बस्तर लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव से पहले जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षाबलों द्वारा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
बोर्ड ने जारी किए सख्त ड्रेस और आचरण संबंधी निर्देश