बंगाल चुनाव 2026: 200 पार सीटों के साथ जीत का ममता का भरोसा
West Bengal Assembly Elections 2026 : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार (2 मई, 2026) को हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में TMC की जीत का भरोसा जताया है.उन्होंने कहा कि बंगाल चुनावों में टीएमसी विजयी होगी.चुनाव खत्म होने के बाद सोमवार (4 मई, 2026) को होने वाली वोट काउंटिंग से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी के काउंटिंग एजेंट्स को शनिवार (2मई) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन संबोधित किया.
इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल को लेकर सामने आए एग्जिट पोल के आकलन को सिरे से खारिज करते हुए इसे शेयर मार्केट में हेरफेर करने का प्रयास करारा दिया.उन्होंने कहा, ‘हम बंगाल चुनाव जीत रहे हैं और 200 से ज्यादा सीटों के अंतर से जीत रहे हैं. एग्जिट पोल शेयर बाजार में सिर्फ हेरफेर करने की एक कोशिश मात्र है. उन्होंने इससे पहले 2021, 2024 में भी ऐसा ही किया था और वो अब भी वही कर रहे हैं.इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग की तरफ से बंगाल में तैनात किए गए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) पर आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर बहुत ज्यादा बर्बरता की. उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में तृणमूल कांग्रेस पार्टी उन सभी लोगों को पुरस्कृत करेगी,जिन्होंने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की बर्बरता का सामना किया है.
पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों पर फिर से हो रही वोटिंग
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख और CM ममता बनर्जी का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों पर फिर से वोटिंग कराई जा रही है. वहीं, सीएम ममता बनर्जी के बयान से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने आरोप लगाया था कि राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के फाल्टा में कई पोलिंग बूथों पर वोटरों को पार्टी के उम्मीदवार को चुनने से रोका गया था.

'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से पहले अमेरिका पहुंचे रणबीर कपूर और यश, फैंस का इंतजार खत्म
तेलंगाना में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट, इंजीनियर के पास मिली बेशुमार संपत्ति
एमपी के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा
स्मार्ट मीटर बना बचत का जरिया, जून में लाखों उपभोक्ताओं को मिली ₹1.12 करोड़ की राहत
पत्नी ने प्रेमी संग रची थी मौत की साजिश, करैत उपलब्ध कराने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में
बारिश से तरबतर मध्य प्रदेश, 17 जिलों में भारी वर्षा का रेड-अलर्ट जैसा माहौल
टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं, पीएम मोदी बोले- जल्द मिलेगी कड़ी सजा
पांच बार विधायक रहे आलमबदी नहीं रहे, 92 वर्ष की उम्र में निधन से सियासी जगत में शोक
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में सावन स्पेशल नियम लागू, दर्शन से पहले जान लें पूरी जानकारी