बाबा रामदेव का बड़ा बयान: 'क्या विमान हादसे के पीछे तुर्किये का हाथ है?'
एअर इंडिया का Air India Boeing 787-8 ड्रीमलाइनर, फ्लाइट AI-171 गुरुवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हवाई अड्डे से टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद ही क्रैश हो गया। विमान हादसे की जांच चल रही है। इसी बीच योगगुरू बाबा रामदेव ने विमान हादसे को लेकर एक ऐसी बात कही है, जिसकी काफी चर्चा चल रही है।
बाबा रामदेव ने कहा कि मुझे ये पता चला है कि तुर्किये की एक एजेंसी जो विमानों में मेंटेनेंस का काम करती है, कहीं तुर्किये ने तो इसके जरिए दुश्मनी नहीं निकाली, कहीं उसने तो कोई साजिश नहीं रची है। मुझे पता चला है कि तुर्किेये की एक एजेंसी जो मेंटेनेंस का काम करती है। ऐसे में एविएशन सेक्टर पर भारत को और नजर रखनी चाहिए। बाबा रामदेव ने आगे कहा कि भारत को अब इस तरह के संवेदनशील मामलों में तो विदेशी हस्तक्षेप को कम करना पड़ेगा।
बाबा रामदेव ने तुर्किये का क्यों किया जिक्र?
दरअसल, तुर्किये की कंपनी टर्किश टेक्निक एक ग्लोबल एविएशन सर्विस प्रोवाइडर है। भारत में एअर इंडिया और इंडिगो भी इस कंपनी की सर्विस लेती है।
एयर इंडिया अपनी एयरलाइंस बोइंग 777 के बेड़े की मेंटेनेंस के लिए टर्किश टेक्निक के पास अपने विमानों को भेजती थी, जिसमें बुनियादी रखरखाव, पुनर्वास और रेट्रोफिट का काम किया जाता था। हालांकि, विमानन कंपनी एअर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL) व कुछ अन्य देशों में भी विमानों की मेंटेनेंस करवाती थी।
गौरतलब है पाकिस्तान के साथ हुए सैन्य संघर्ष के बाद भारत ने तुर्किये का बायकॉट करना शुरू कर दिया। इसके बाद एअर इंडिया ने टर्किश टेक्निक से सेवा लेना बंद कर दिया था।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने