आयुष्मान खुराना ने की पत्नी ताहिरा की तारीफ, कहा.....
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों ने कॉलेज के दिनों में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और अब दोनों की शादी को 15 साल से ज्यादा का समय हो गया है।
आयुष्मान और ताहिरा की लाइफ का सबसे कठिन समय तब था, जब 2019 में ताहिरा के 'स्टेज 0' ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। इसके बाद उनकी मास्टेक्टॉमी प्रक्रिया हुई। हालांकि, अब ताहिरा ठीक हो गई हैं। आज वर्ल्ड कैंसर डे पर आयुष्मान खुराना ने पत्नी के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है।
आयुष्मान ने की ताहिरा की तारीफ
आज 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे पर आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर ताहिरा के साथ चार तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर दोनों की सेल्फी लेते हुए है। इसके बाद दूसरी फोटो में ताहिरा की सर्जरी के निशान को दिखाते हुए एक तस्वीर दिखाई दे रही है। तीसरी और चौथी फोटो में ताहिरा नजर आ रही हैं।
इन फोटो के साथ एक्टर ने एक नोट भी लिखा है। इस नोट में उन्होंने अपनी पत्नी की कैंसर को हराने में उनकी बहादुरी के लिए उनकी सराहना की है। आयुष्मान ने लिखा, 'वह लड़की जिसे मैंने पंजाब यूनिवर्सिटी में झोपड़ी नंबर 14 में समोसा और चाय पीते हुए देखा। आपके दिल और आत्मा से प्यार ताहिरा कश्यप। हैशटैग वर्ल्ड कैंसर डे'।
कैंसर पर बोली थीं ताहिरा
एक इंटरव्यू में ताहिरा कश्यप ने बताया था कि मैंने कभी भी अपने शरीर, दिमाग और आत्मा को एक इकाई नहीं माना। मैंने हमेशा सोचा था कि शारीरिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण था और मानसिक तो कुछ होता ही नहीं है। इसलिए, मैंने खूब व्यायाम किया, लेकिन मुझे लगता है कि [कैंसर] उस नकारात्मकता का प्रकटीकरण था जिसे मैं पाल रही थी।
मैंने किसी एक के पास जाने के बजाय हर रात रोना चुना। मैं दोहरी जिंदगी जी रही थी। मेरे पति शूटिंग कर रहे थे, मैं रात में घंटों रोते हुए बिताती थी और सुबह एक खुश व्यक्ति की भूमिका निभाती थी, ताकि मैं अपने बच्चों के सामने हारी हुई न दिखूं'।

मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई