आयुष शर्मा की फिल्म 'रुस्लान' का बॉक्स ऑ़फिस पर हुआ बुरा हाल
सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की लेटेस्ट फिल्म 'रुस्लान' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब एक हफ्ता पूरा होने वाला है. ये एक्शन थ्रिलर रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर चुनौतियों का सामना कर रही है. फिल्म ने बेहद खराब शुरुआत की थी और इसके बाद ये टिकट काउंटर पर अपनी पकड़ नहीं बनाई पाई.चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
'रुस्लान' ने 6ठे दिन कितनी की कमाई?
'रुस्लान' काफी प्रमोशन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लग रहा था कि ये फिल्म आयुष शर्मा के करियर को नई दिशा देगी. हालांकि हुआ इसका उल्टा, दरअसल बड़े पर्दे पर दस्तक देने के बाद इस फिल्म को दर्शकों से बेहद ठंडा रिस्पॉन्स मिला. ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही सिनेमाघरों में ऑडियंस के लिए तरसती हुई नजर आई और ये सिलसिला अब तक बरकरार है. फिल्म काफी मुश्किल से लाखों में कलेक्शन कर रही है.
फिल्म की कमाई की बात करें तो 'रुस्लान' ने अपने शुरुआती दिन में 60 लाख रुपये की कमाई की थी. इसके बाद फिल्म ने वीकेंड पर कुछ तेजी दिखाई और शनिवार और रविवार को क्रमशः 80 लाख रुपये और 90 लाख रुपये की कमाई की. हालांकि चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में 55.56 फीसदी की गिरावट आई और इसने महज 40 लाख रुपये का कारोबार किया. इसेक बाद मंगलवार यानी पांचवें दिन फिल्म ने 37.50 फीसदी की तेजी के साथ 55 करोड़ कमाए. वहीं अब 'रुस्लान' की रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं
'रुस्लान' के लिए पहले हफ्ते में 5 करोड़ कमाना मुश्किल
'रुस्लान' को रिलीज हुए एक हफ्ता होने जा रहा है. फिल्म रेंग-रेंग कर चंद लाख की कमाई कर रही है. वहीं फिल्म की रफ्तार देखते हुए 'रुस्लान' का पहले हफ्ते में 5 करोड़ की कमाई करना नामुमकिन लग रहा है. फिल्म की हालत इतनी बुरी है कि लग रहा है कि ये जल्द ही बड़े पर्दे से उतर जाएगी.
बता दें कि करण एल बुटानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आय़ुष शर्मा के अलावा सुश्री मिश्रा, विद्या मालवडे, सांगे त्शेल्ट्रिम, जगपति बाबू और मनीष गहरवार ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं निभाई हैं, रुस्लान का निर्माण केके राधामोहन की श्री सत्य साईं आर्ट्स के तहत किया गया है.

CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
ईमेल/फोन से मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियों की जांच शुरू
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
विधानसभा में आवारा कुत्तों की समस्या पर सरकार से जवाब की मांग
बजट से पहले महंगाई पर घिरी सरकार, महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी