इवेंट के दौरान अर्जुन रामपाल को लगी चोट
अर्जुन रामपाल भले ही फिल्मी लाइमलाइट से दूर रहते हैं मगर सिल्वर स्क्रीन से लेकर ओटीटी पर वो अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाते रहते हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने कई सारी फिल्मों और सीरीज का ऐलान किया था। इन्हीं में से एक शो है राणा नायडू जिसका दूसरा सीजन जल्दी ही स्ट्रीम किया जाने वाला है। शो के दूसरे सीजन अर्जुन रामपाल भी दिखाई दे रहे हैं। इस बीच अर्जुन रामपाल एक इवेंट पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में कांच को तोड़कर एंट्री की थी।
इस दौरान अर्जुन रामपाल के हाथ में चोट आ गई जिसका वीडियो भी सामने आ गया है। जिस तरह से अर्जुन ने इस इवेंट पर एंट्री की, उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इवेंट में हर कोई अभिनेता को देखकर हैरान रह गया। कांच को तोड़कर एंट्री लेना उन्हें थोड़ा भारी पड़ गया है।
एंट्री के वक्त अभिनेता के सिर पर कांच गिर गया था जिसके बाद उनके सिर पर मामूली चोट आई है। वहीं एक कांच उनके हाथ में भी चुभ गया जिसके बाद उनकी उंगली से खून आने लगा। अर्जुन के हाथ पर लगा कट वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है। उन्होंने इवेंट के दौरान इस चोट पर खास रिएक्शन नहीं दिया लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस उनके लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं। फिलहाल एक्टर की तरफ से भी इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
कैसा है राणा नायडू सीजन 2 का टीजर
बात करें अभिनेता के शो की तो इस बार सीरीज में पहले से ज्यादा थ्रिल पैदा करने के लिए मेकर्स ने कई नए कलाकारों को शो में कास्ट किया है। इस बार भी सेलिब्रिटीज के प्रॉब्लम सॉल्वर का कैरेक्टर निभाने वाले राणा के रास्ते में कई बड़ी मुसीबतें सामने आने वाली हैं। शो की कहानी की बात करें तो राणा के कैरेक्टर की खास बात ये है कि वो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की वो प्रॉब्लम्स सॉल्व करता है जो पूरी तरह से इल्लीगल होती हैं।

नक्सलवाद के खात्मे पर Amit Shah ने बस्तर में भरी हुंकार, स्थानीय स्वाद का भी लिया आनंद
सिवनी हवाला लूटकांड में SC ने पूजा पांडे को जमानत दी
पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील पर एक्शन, रेखा गुप्ता ने अपनाया ‘मेट्रो मंडे’
ममता की रणनीति पर पड़ा असर, विपक्ष की बिखरी ताकत बनी बड़ी वजह
Ambikapur: ठेकेदारों में नाराजगी, एक ही ठेकेदार को मिला पूरा भुगतान; सफाई कामकाज प्रभावित
छत्तीसगढ़ शराब केस में रिटायर्ड IAS Anil Tuteja को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
उड़ान से पहले इंडिगो फ्लाइट में बिजली गुल, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
स्वीडन के बाद नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, प्रवासी भारतीयों ने किया स्वागत
दिल्ली के खिलाफ मिली शिकस्त से नाराज दिखी राजस्थान टीम, मैदान पर बढ़ा तनाव
IPL 2026 में प्लेऑफ का रोमांच चरम पर, RCB पहुंची आगे; बाकी टीमों का गणित समझिए