एप्पल भारत में पांच लाख लोगों को देगी नौकरी!
मुंबई। आईफोन बनाने वाली अमेरिका की प्रमुख कंपनी एपल भारत में बड़े पैमाने पर कारोबार करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने वेंडर्स के जरिए अगले तीन साल में भारत में पांच लाख से अधिक लोगों को रोजगार दे सकती है। सरकार से जुड़े सूत्रों ने यह बात कही है। फिलहाल ऐपल के वेंडर्स और सप्लायर भारत में 1.5 लाख लोगों को रोजगार दे रहे हैं। ऐपल के लिए दो प्लांट चलाने वाली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करती है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि ऐपल भारत में नियुक्तियों में तेजी ला रही है। एक पुराने अनुमान के अनुसार कंपनी अपने वेंडर्स और कंपोनेंट सप्लायर्स के माध्यम से अगले तीन साल में पांच लाख लोगों को रोजगार देने जा रहा है। इस संबंध में ऐपल ने कोई बयान नहीं दिया है। ऐपल की अगले चार-पांच साल में भारत में उत्पादन को पांच गुना से अधिक बढ़ाकर 40 अरब डॉलर (लगभग 3.32 लाख करोड़) करने की योजना है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार 2023 में ऐपल रेवेन्यू के मामले में भारतीय बाजारम में सबसे आगे रही जबकि वॉल्यूम के लिहाज से दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने बाजी मारी। फर्म ने अपना हालिया रिपोर्ट में कहा कि ऐपल भारत में एक करोड़ यूनिट से ज्यादा आईफोन बना चुकी है और 2023 में पहली बार उसने रेवेन्यू के मामले में पहला स्थान हासिल किया। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत से ऐपल के आईफोन का निर्यात 12.1 अरब डॉलर रहा जो 2022-23 में 6.27 अरब डॉलर रहा था। इस तरह भारत से कंपनी के निर्यात में करीब 100 फीसदी तेजी आई।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन