रस्म छोड़कर अपूर्वा पहुंची मतदान केंद्र...
सीहोर नगर के वार्ड नंबर 28 निवासी अपूर्वा शर्मा के विवाह संस्कार की रस्में चल रहीं थी। घर के सभी लोग इसी कार्यक्रम में व्यस्त थे, लेकिन अपूर्वा को लोकतंत्र के प्रति अपना कर्तव्य याद था। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ मतदान केन्द्र क्रमांक 253 पहुंचकर मतदान किया और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दिया।
पहले वोट डालूंगा, फिर क्रिकेट खेलूंगा
फर्स्ट टाइम वोटर्स मतदान को लेकर अत्यधिक उत्साहित हैं। इसकी एक बानगी बूथ क्रमांक- 242 में देखने को मिली। यहां फर्स्ट टाइम वोटर्स शिवम शर्मा के चेहरे पर पहली बार मतदान करने की खुशी देखते ही बनती थी। शिवम ने बताया कि मेरे लिए यह अद्भुत पल है, पहली बार वोट डालकर अपने लोकतंत्र को समृद्ध और सशक्त बनाने में सहभागी बनकर मैं गर्व का अनुभव कर रहा हूं। शिवम ने बताया कि सुबह दोस्तों ने कहा कि आज चुनाव है। नगर में छुट्टी का महौल रहेगा, चलो क्रिकेट खेलते हैं। मैने दोस्तों से कहा मैं सबसे पहले वोट डालूंगा इसके बाद आपके साथ क्रिकेट खेलने चलूंगा।
मतदान केन्द्र पहुंचने में उम्र भी नहीं बनी बाधा
सीहोर नगर के कलार मोहल्ला निवासी 107 वर्षीय नन्हीं बाई जब वोट डालने आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 253 पहुंची तो उसके वोट डालने के जज्बे को देखकर मतदान दलों के कर्मचारियों और उपस्थित मतदाताओं ने नमन किया। इस उम्र जहां होम वोटिंग के विकल्प के बजाय उन्होंने मतदान केन्द्र आकर मतदान किया वो यह बताता है कि भारत के लोकतंत्र के ऐसे मतदाता ही रक्षक हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही