मुनव्वर फारुकी का अनुराग डोभाल ने उड़ाया मजाक, यूजर्स ने लगा दी लताड़
'बिग बॉस 17' फेम मुनव्वर फारुकी इन दिनों सुर्खियों में हैं। यह शो जीतने के बाद उनके पास ऑफर्स की लाइन लग गई है। हाल ही में मुनव्वर का हिना खान के साथ 'हल्कि-हल्कि सी' एल्बम रिलीज हुआ, जिसमें इन दोनों की केमेस्ट्री काफी पसंद की गई। अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले कॉमेडियन इस बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन किसी प्रोजेक्ट की वजह से नहीं, बल्कि कंट्रोवर्सी की वजह से।
मुनव्वर फारुकी और अनुराग डोभाल के बीच पिछले कुछ समय से शब्दों का वार चल रहा है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट करते हैं, जिससे कि फैंस के बीच वो बात चर्चा का विषय बन जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। अनुराग ने ताना मारते हुए एक ऐसी बात कही, जिसके बाद से वह खुद लोगों के निशाने पर आ गए।
पिटाई पर बोले अनुराग डोभाल
'यूके राइडर' के नाम से फेमस अनुराग डोभाल ने ट्वीट कर पूछा कि क्या जबलपुर में किसी की पिटाई हुई है। दरअसल अनुराग का इशारा मुनव्वर फारुकी की तरफ था, जिनके जबलपुर में पिटने की खबर सामने आई है।
हालांकि, मुनव्वर की तरफ से जबलपुर इंसीडेंट पर अभी तक कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। वहीं, अनुराग के ऐसा ट्वीट करते ही फैंस ने उन्हें ही लताड़ लगा दी है।
फैंस हुए गुस्सा
अनुराग पर फैंस का गुस्सा फूटा है। एक ने कमेंट किया, 'बिग बॉस में किसी को बेइज्जत करके निकाला गया था ना।' एक ने लिखा, 'ये तो सारी उम्र जोकर ही रहेगा। बिग बॉस से बेइज्जत कर के निकाला हुआ जोकर।'
एक अन्य ने लिखा, 'मुझे न तरस आता है तेरे ऊपर जोकर क्यों पैदा हुआ तू। मतलब जोकर होने पर तेरे को घमंड है, कोई बात नहीं। ठीक कर देगा तेरे को वो।'

सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते