अक्षय कुमार की फिल्म 'Housefull 5' में एक और सुपरस्टार की होगी एंट्री
साजिद नाडियाडवाला की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' के पांचवें पार्ट में फैंस को ढेर सारा एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। एक सॉलिड कहानी के साथ ही मेकर्स इसकी स्टार कास्ट भी तगड़ी रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख, 'हाउसफुल 5' का हिस्सा होंगे, इसकी अनाउंसमेंट पहले ही चुकी थी और अब एक और सुपरस्टार की एंट्री कन्फर्म हो चुकी है।
'हाउसफुल 5' में हुई एक और एंट्री
तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनने वाली 'हाउसफुल 5' की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 4 सक्सेसफुल पार्ट्स के बाद अब पांचवें पार्ट को पहले से भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। इसलिए स्टार कास्ट में उन लोगों को चुना जा रहा है, जो कॉमेडी से लोगों को हंसाने में माहिर हों। साजिद नाडियाडवाला ने अपने प्रोडक्शन में बनने वाली 'हाउसफुल 5' के लिए एक और बड़े एक्टर के नाम की घोषणा की है।
सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर साजिद नाडियाडवाला ने लिखा, '#NGEFamily को ये घोषणा करते हुए खुशी महसूस हो रही है कि संजय दत्त, हाउसफुल 5 की फैमिली को ज्वाइन कर रहे हैं। पागलपंती से भरी इस अगली जर्नी पर काम करने के लिए उत्साहित हूं।'
कब रिलीज होगी फिल्म?
'हाउसफुल 5' के लिए अनिल कपूर का नाम भी सामने आया था। हालांकि, बाद में ऐसी खबर आई कि वह फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। अब मूवी के लेटेस्ट एडिशन में संजय दत्त की एंट्री कन्फर्म हुई है। 'हाउसफुल 5' की रिलीज डेट की बात करें, तो मूवी अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसकी शूटिंग अगस्त में शुरू होगी। 'हाउसफुल 5' की ज्यादातर शूटिंग लंदन में होगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन