पासपोर्ट निरस्त होने से नाराज युवक ने मंदिर गेट पर किया बवाल
गोरखपुर| गोरखनाथ मंदिर में रविवार की रात बलिया जिले के एक युवक ने गेट पर हंगामा किया। वह पुलिसकर्मियों से उलझ गया। इसके बाद एक पीएसी जवान से हाथापाई भी की। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर गोरखनाथ थाने भेज दिया। मामला पासपोर्ट के निरस्तीकरण से जुड़ा है। इसे देखते हुए खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।आरोपी युवक की पहचान बलिया जिले के थाना नगरा के चंद्रवार दुगौली निवासी राधेश्याम राजभर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में दर्ज एफआईआर के कारण पासपोर्ट आवेदन निरस्त हो गया था। इस संबंध में वह प्रार्थना पत्र लेकर गोरखनाथ मंदिर आया था। रात लगभग 8:30 बजे वह मंदिर के दक्षिणी गेट पर पहुंचा। पहले वहां पर सुरक्षाकर्मियों से उसकी बहस हुई। उसके पास कोई हथियार या अन्य वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद उसे प्रवेश दे दिया गया। आगे बढ़ने पर पीएसी के जवान ने रोक लिया। वह पीएसी जवान से अंदर जाने की अनुमति मांग रहा था लेकिन कार्यालय बंद होने की जानकारी दिए जाने पर वह भड़क गया। इसके बाद वह एक पीएसी जवान से उलझ गया और उससे हाथापाई शुरू कर दी। यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आबकारी एक्ट के एक केस के कारण उसका पासपोर्ट आवेदन निरस्त हुआ था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि राधेश्याम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है।
असलहा छीनने की सूचना निकली अफवाह
पीएसी जवान से युवक की हाथापाई के बाद असलहा छीनने की सूचना से हड़कंप की स्थिति बन गई। इस संबंध में एसपी मंदिर सुरक्षा संतोष सिंह ने स्पष्ट किया कि असलहा छीनने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। युवक ने केवल बदसलूकी और धक्का-मुक्की की थी। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और सामान्य है। आरोपी युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें
दलीप ट्रॉफी 2026 पर ईस्ट जोन का कब्जा, पहली पारी की बढ़त से बना चैंपियन
उज्जैन के खड़े हनुमान जी का रहस्य! हजारों प्रतिमाओं का अध्ययन कर चुके पुरातत्वविद भी हुए हैरान
ग्वालियर में सवर्ण समाज का बड़ा आंदोलन, UGC नियमों के रोलबैक और सवर्ण आयोग की मांग
BJP का बड़ा संगठनात्मक फैसला, किसान राजनीति की जिम्मेदारी फिर MP के नेताओं के हाथ
100 रुपए वापस मांगना पड़ा भारी, बड़वानी में बेरहमी से हत्या; तीन आरोपियों को 10 साल की कैद