सूर्य देव उपासना से पूरे होंगे सभी काम
रविवार के दिन सूर्य देव की आराधाना से मान सम्मान मिलता है। इस दिन व्रत रखने से सूर्यदेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। अगर आपके मन में कई सारी इच्छाएं और मनोकामनाएं हैं, तो आप उनको पूरा करने रविवार का व्रत करें। सूर्य देव की कृपा के लिए रविवार का व्रत सबसे श्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि ये व्रत सुख और शांति देता है। पौराणिक धार्मिक ग्रंथों में भगवान सूर्य के अर्घ्यदान का विशेष महत्व बताया गया है। रविवार का दिन सूर्य उपासना के लिए सर्वोत्तम है। ऐसा माना जाता है कि रविवार के दिन सूर्य की पूजा विशेष फलदाय़ी होती है1 इससे मान-सम्मान और तेज की प्राप्ति होती है।
सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय।
तांबे के लोटे में जल लें
उसमें लाल फूल, चावल डालें
प्रसन्न मन से सूर्य मंत्र का जाप करते रहें
भगवान सूर्य को अर्घ्य दें
अर्घ्यदान से भगवान सूर्य प्रसन्न होंगे
सूर्य पूजा के नियम-
रोजाना सूर्योदय से पहले शुद्ध होकर स्नान कर लें
इसके बाद सूर्यनारायण को तीन बार अर्घ्य देकर प्रणाम करें
संध्या के समय फिर से सूर्य को अर्घ्य देकर प्रणाम करें
सूर्य देव की कृपा से मिलेगी हृदय रोग से मुक्ति-
जल में लाल फूल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें
सूर्य देव को गुड़ का भोग लगाएं, लाल चन्दन की माला अर्पित करें
ॐ आदित्याय नमः का जाप करें
पूजा के उपरान्त माला को गले में धारण करें
शत्रुओं पर विजय दिलाएंगे सूर्य देव-
रविवार के दिन उपवास रखें, नमक न खाएं
स्नान करके सूर्य देव को जल अर्पित करें.
सूर्य की रौशनी में बैठकर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें
- विजय प्राप्ति की प्रार्थना करें
सूर्य देव देंगे मान-सम्मान
जल में रोली, चन्दन और फूल मिलाएं
इसे सूर्य देव को अर्पित करें
ताम्बे का एक चौकोर टुकड़ा भगवान सूर्य को अर्पित करें
ॐ भास्कराय नमः का जाप करें
इसके बाद तांबे का चौकोर टुकड़ा अपने पास रख लें
रविवार के दिन करें ये महा उपाय-
भगवान सूर्य को गुड़हल या आक के फूल अर्पित करें
गेंहू, गुड़ और ताम्बे के बरतनों का दान करें
उपवास रखें या सात्विक आहार ग्रहण करें
रविवार को माणिक्य पहनें, विशेष लाभ होगा

महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद