आलिया भट्ट ने शेयर किया बहन शाहीन का डिप्रेशन से जूझने का अनुभव
आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन के साथ एक बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी बहन शाहीन भट्ट के डिप्रेशन के बारे में बात की. हालांकि, इससे पहले भी कई बार शाहीन अपने मेंटल हेल्थ इशू के बारे में बात की है. शाहीन भट्ट राइटर हैं और अगर उनकी मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में बात की जाए तो वो पांच सालों तक डिप्रेशन से जूझती रही हैं. एक चैट शो के दौरान आलिया ने ये बताया कि उन्होंने इस मुश्किल से निकलने में अपनी बहन का किस तरह से साथ दिया है. आलिया ने शाहीन के बारे में बात करते हुए कहा कि वो हमेशा ये चाहती थी कि शाहीन उनसे बात करें. करीना कपूर के चैट शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ पर आलिया ने शिरकत की. इस दौरान करीना ने आलिया से शाहीन के डिप्रेशन के बारे में बात की, उन्होंने पूछा कि आपने अपनी बहन को डिप्रेशन से निकालने में किस तरह से मदद की. इस पर आलिया ने जवाब देते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने शाहीन को बेहतर फील कराने का तरीका ही बदल दिया है.
डिप्रेशन एक नॉर्मल बीमारी नहीं है
आलिया ने बताया कि पहले लंबे वक्त तक वो शाहीन को बाहर जाकर अलग-अलग एक्टिविटी में शामिल होने के लिए कहती थीं, लेकिन उन्होंने इसे बदल दिया. आलिया के मुताबिक, उन्हें धीरे-धीरे इस बात का एहसास हुआ कि डिप्रेशन कोई नॉर्मल सी बीमारी नहीं है, जिससे आसानी से या जल्दी निकला जा सके.
छोटी उम्र में ही दिखे थे शाहीन के डिप्रेशन के लक्षण
आलिया ने कहा कि शाहीन के डिप्रेशन के लक्षण काफी छोटी उम्र में ही दिखने लगे थे, लेकिन उसने इन चीजों को बहुत अच्छे से हैंडल किया है उसकी मैं तारीफ करती हूं. मैं अब बस ये चाहती हूं कि वो मेरे साथ बात करें. आलिया ने कहा कि हालांकि, वो तुरंत कुछ नहीं कहती है और न ही मैं ऐसी उम्मीद करती हूं, इसलिए मैं उसके बगल में जाकर बैठ जाती हूं. जिससे वो बात करती रहे और मैं सुनूं.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल