अलकराज ने पहली बार जीता इटालियन ओपन
पेन के कार्लोस अलकराज इटालियन ओपन के नये चैम्पियन बने हैं। अलकराज ने खिताबी मुकाबले में मेजबान देश के स्टार खिलाड़ी जानिक सिनर को हराकर पहली बार इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीता है। फाइनल में अलकराज ने सिनर को सीधे सेटों में 7-6 (5), 6-1 से हराया। इसी के साथ ही अलकराज ने एक अहम उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह एकमात्र अकेले ऐसे खिलाड़ी बन गये हैं जिन्होंने सिनर को एक से अधिक बार हराया है। वह लगातार चार मुकाबलों में सिनर से जीते हैं।
डोपिंग विवाद से उबरे सिनर के लिए 10,500 प्रशंसकों की भीड़ उनका मनोबल बढ़ा रही थी कर रही थी पर अलकराज ने पहले सेट में दो सेट अंक बचाये और मुकाबला अपने नाम कर सिनर के 26 मैचों से जारी जीत के सिलसिले को तोड़ दिया। इससे पहले चाइना ओपने के फाइनल में भी अलकराज ने सिनर को हराया था। सिनर जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट में उतरे थे। इस हार से उन्हें झटका लगा है। इससे उनके साल 1976 के बाद इटेलियन ओपन जीतने वाले पहले घरेलू पुरुष खिलाड़ी बनने की उम्मीदें टूट गयीं। वहीं इस जीत से चार बार के ग्रैंड स्लैम विजेता अलकराज रैंकिंग में फिर से दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। यह उनका लगातार तीसरा क्ले-कोर्ट फाइनल था। इससे पहले वह मोंटे कार्लो मास्टर्स जीतने और बार्सिलोना ओपन में उपविजेता रहे थे। अलकराज अब स्पेन के राफेल नडाल सर्बिया के नोवाक जोकोविक, गुस्तावो कूर्टेन और मार्सेलो रियोज के बाद तीनों मास्टर्स 1000 क्ले खिताब जीतने वाले पांचवें पुरुष खिलाड़ी बने हैं। इस जीत के बाद अब उनका लक्ष्य 25 मई से होने वाले फ्रैंच अपन को जीतना रहेगा।

युवती की मौत से सनसनी, चेहरा और हाथ जलाने का मामला सामने आया
NEET लीक मामले में चौंकाने वाला खुलासा, दूसरा सेट भी पहुंचा था बाहर
लखीमपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से मैजिक सवार 10 लोगों की जान गई
शिकागो के पास बड़ा सड़क हादसा, भारतीय छात्रा की मौत से परिवार में मातम
अमीषा पटेल ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार, आलिया भट्ट के समर्थन में कही बड़ी बात
अधूरी रह गई इरफान खान की ये फिल्म, अब तस्वीरों ने फैंस को किया भावुक
संपत्ति हड़पने के आरोप में बड़ा कदम, रामलली को नारी निकेतन भेजा गया
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज, OBC आयोग गठन पर लग सकती है मुहर
वोटर लिस्ट को लेकर नई बहस, ECI के जवाब का इंतजार; 18 जून को अहम सूची जारी होगी
केरल में नई सरकार का गठन, वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ