सेट पर ही Vidya Balan पर भड़क गए थे अक्षय खन्ना...
नई दिल्ली। विद्या बालन सिनेमा की उम्दा अदाकाराओं में गिनी जाती हैं। उन्होंने 2005 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और तब से लेकर आज तक उन्होंने कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी दिखाई है। मगर एक बार उन्होंने स्क्रिप्ट पसंद न आने के चलते एक मूवी को ठुकरा दिया था। इसके बाद उन्हें एक्टर के गुस्से का सामना करना पड़ा।
हाल ही में, विद्या बालन एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने फिल्म के सेट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें अक्षय खन्ना के साथ एक फिल्म ऑफर हुई थी जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था।
फिल्म रिजेक्शन के बाद अक्षय खन्ना और विद्या बालन को एक फिल्म में स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला जो सलाम ए इश्क है। उन्होंने बताया कि कैसे जब अक्षय सेट पर विद्या से मिले तो उन पर आगबबूला हो गए।
विद्या ने रिजेक्ट की थी अक्षय संग मूवी
विद्या बालन ने कहा, "मुझे अक्षय खन्ना के साथ एक फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन किसी वजह से मैं स्क्रिप्ट से जुड़ नहीं पाई। हालांकि, मैंने फोन करके उन्हें यह बात नहीं बताई। मैंने अपने मैनेजर से निर्देशक को यह बात बताने को कहा।"
जॉन के पास मदद मांगने गई थीं विद्या
विद्या बालन ने सलाम ए इश्क के सेट का किस्सा बताते हुए कहा, "फिर मैं सलाम-ए-इश्क के सेट पर अक्षय से मिली और वह मुझ पर आगबबूला हो गए। उन्होंने कहा 'तुमने मुझे क्यों नहीं बताया कि तुम फिल्म नहीं करना चाहती थी?' मैं जॉन के पास गई और कहा, 'क्या तुम मुझे बचा सकते हो?'"
इस वजह से डर गई थीं एक्ट्रेस
विद्या ने कहा, "मैं बहुत नई थी, मैं कोई टकराव नहीं चाहती थी। मैं किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहती थी या किसी को बुरा महसूस नहीं कराना चाहती थी, या बस यह महसूस नहीं कराना चाहती थी कि मैं उनके साथ फिल्म करने से मना कर रही हूं। जाहिर है वह सिर्फ मेरी टांग खींच रहा था। मुझे बाद में एहसास हुआ।"

प्रेम प्रसंग के आरोपों के बीच युवक ने लगाए गंभीर आरोप
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
हाई कोर्ट ने मंत्री के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
पूर्व टीएमसी सांसद पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी