अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का बॉक्स ऑफिस पर गिरा कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को सिनेमाघरों में लगे हुए 28 दिन पूरे हो चुके हैं। शैतान की तरह अजय देवगन की इस साल रिलीज हुई दूसरी फिल्म 'मैदान' ने भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत बनाकर रखी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 'शैतान' की तरह वह दमदार बिजनेस करने में नाकामयाब रही।
11 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से टक्कर ली थी। शुरुआत में जहां 'मैदान' बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे चल रही थी, तो वहीं दूसरे और तीसरे वीकेंड पर अजय देवगन की फिल्म ने अक्षय की मूवी को धोबी पछाड़ दिया था।
हालांकि, अब खुद अजय देवगन की फिल्म की कमाई घटने लगी है। रिलीज के चौथे बुधवार को 'मैदान' एक बार फिर लाखों में आ लुढ़की है।
मैदान ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई
अजय देवगन और प्रियामणि स्टारर फिल्म 'मैदान' ने लास्ट वीकेंड पर जिस तरह से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया था, उसे देखते हुए यही लग रहा था कि एक बार फिर से मूवी की कमाई ट्रैक पर लौट आई है। इस फिल्म ने रविवार को टोटल 1.35 करोड़ तक की कमाई की थी।
हालांकि,सोमवार आते ही 'मैदान' बॉक्स ऑफिस पर बड़े मियां छोटे मियां की तरह ही पाई-पाई कमाने के लिए तरसने लगी। मंगलवार को तकरीबन 34 लाख के करीब कमाई करने वाली मैदान का बुधवार का हिसाब-किताब भी कुछ ऐसा ही रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक,मैदान ने रिलीज के 28वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 46 लाख के आसपास की कमाई की है।
अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितना पहुंचा मैदान का कलेक्शन?
मैदान की बॉक्स ऑफिस पर कमाई एक बार फिर से धीमी हो चुकी है। इस फिल्म ने जैसे तैसे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 49.81 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर लिया है। मैदान के दुनियाभर में कलेक्शन की बात करें तो रियल लाइफ फुटबॉल कोच पर आधारित इस फिल्म ने टोटल अब तक 66 करोड़ कमाए हैं।
आपको बता दें कि मैदान इंडियन नेशनल फुटबॉल टीम के कोच सैय्यद अब्दुल रहीम के अपनी टीम को जिताने के लिए मैदान में संघर्ष की कहानी को दर्शाती है।

CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
ईमेल/फोन से मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियों की जांच शुरू
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
विधानसभा में आवारा कुत्तों की समस्या पर सरकार से जवाब की मांग
बजट से पहले महंगाई पर घिरी सरकार, महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी