अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 यात्री थे सवार
अहमदाबाद। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। अहमदाबाद-लंदन जाने वाला विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
242 यात्री थे सवार, लंदन जा रहा था विमान
रिपोर्ट के अनुसार प्लेन में 242 यात्री सवार थे। मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में प्लेन क्रैश के बाद कई किलोमीटर तक धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं।
एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB अहमदाबाद से लंदन जा रहा था।
फ्लाइट AI171 ने दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और उसके 5 मिनट बाद क्रैश हो गया।
अडानी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की प्रारंभिक सूचना के आधार पर अहमदाबाद फायर टीम मौके पर पहुंच गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना नियमित परिचालन के दौरान हुई, जिसके बाद तत्काल आपातकालीन प्रतिक्रिया की गई। अहमदाबाद अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने घटनास्थल पर पांच से अधिक अग्निशमन वाहन तैनात किए।
DGCA ने बताया कि हादसे के वक्त प्लेन में दो पायलट और 10 सहायक स्टाफ भी मौजूद थे।
विमान के पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल थे और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।
अमित शाह ने की गुजरात के CM से बात
हादसे के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने