अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 'चैंपियंस ऑफ चेंज 2023' पुरस्कार से हुईं सम्मानित
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों हालिया रिलीज सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस सीरीज को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। शिल्पा को पुलिस ऑफिसर के किरदार में दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है। अभिनय के अलावा शिल्पा अपनी फिटनेस के लिए भी खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्हानें बताया कि उन्हें 'चैंपियंस ऑफ चेंज 2023' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिल्पा ने लंबा नोट लिख अपनी खुशी जाहिर की हैं।
शिल्पा शेट्टी के लिए यह गर्व का क्षण है, उन्हें मंगलवार को महाराष्ट्र में चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया। अभिनेत्री ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पुरस्कार की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किया हैं। पहली तस्वीर में शिल्पा अपना मेडल और स्क्रॉल दिखा रही हैं, जिससे उन्हें सम्मानित किया गया। दूसरी तस्वीरों में वे हरे और क्रीम रंग की साड़ी पहने पोज देती नजर आ रही हैं। शिल्पा को महाराष्ट्र में जस्टिस केजी बालाकृष्णन और जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा से विशेष पुरस्कार मिला है।
अभिनेत्री ने पुरस्कार मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'महाराष्ट्र में माननीय न्यायमूर्ति केजी बालाकृष्णन और माननीय न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा के द्वारा 'चैंपियंस ऑफ चेंज 2023' पुरस्कार से सम्मानित होने पर बेहद आभारी और सम्मानित महसूस कर रही हूं। एक भारतीय के रूप में मैं बहुत आभारी हूं। मुझे अपने काम पर गर्व है।' उन्होंने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा, 'यह सब दर्शकों का प्यार की वजह से हुआ है, जो मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।' 'चैंपियंस ऑफ चेंज' गांधीवादी मूल्यों, सामुदायिक सेवा और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक भारतीय पुरस्कार है।

मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई