होली के दौरान तेजाब हमला, छह लोग झुलसे, एक की हालत नाजुक
मऊ। के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर के बड़ी बाजार में बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे होली जुलूस में तेजाब फेंकने का आरोप लगाया गया है। इसमें एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मामले में जांच में पुलिस जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला काजी टोला निवासी मनीष कंस्कार (25) वर्ष जो होली के जुलूस में शामिल था। जुलूस जैसे ही संगतजी मंदिर से अपने पुराने रास्ते सोनार गली छोटी बाजार से बड़ी बाजार में पहुंची था कि इसी बीच शामिल लोग रंग गुलाल उड़ाने लगे। आरोप है कि होली हुड़दंग और भीड़ का फायदा उठाते हुए किसी ने छत के ऊपर से तेजाब फेंक दिया।
तेजाब से मनीष का दोनों हाथ बुरी तरह से जल गया। पांच अन्य लोगों के ऊपर हल्के छींटे पड़े, जिसे वह लोग मामूली रूप से जले हैं। मनीष जमीन पर गिरकर चिल्लाने लगा।। जुलूस में शामिल लोगों ने आनन फानन उसको मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
पुलिस ने की कार्रवाई
हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिए। पीड़ित मनीष ने बड़ी बाजार निवासी तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस तहरीर लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर मिल गई है। यह जांच का विषय है। पीड़ित का आरोप है कि तेजाब फेंका गया है। इसकी जांच करने के बाद ही सही क्या है, पता लग पाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Summer Care: पेट की जलन कम करने के लिए आजमाएं ये घरेलू तरीके
ब्रह्मोस मिसाइल डील से एशिया में बदलेगा समीकरण? चीन पर बढ़ेगा दबाव
जरूरत से ज्यादा ठंडा AC पड़ सकता है भारी, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
यूएस सेना का दावा, भविष्य के युद्ध में ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अहम
एनजीटी ने लिया कड़ा कदम, 50 हजार लोगों के स्वास्थ्य पर खिलवाड़ करने वालों को नोटिस
चार दशक बाद मिली बड़ी सफलता, विदेश से लौटेगी रायपुर की ऐतिहासिक मूर्ति
पानी संकट से परेशान लोग सड़क पर उतरे, विधायक ने प्रशासन को दी चेतावनी
कच्चा तेल 110 डॉलर के पार, सेंसेक्स में गिरावट जारी, आज का मार्केट अपडेट
‘पंचायत’ के अगले सीजन में बदलेगा कहानी का अंदाज, सामने आई अहम जानकारी
आज का सोना-चांदी रेट: सोना हरे निशान में, चांदी गिरावट पर