क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नई सूची में कई नए चेहरों की एंट्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2026-27 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. नई सेंट्रेल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन, युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास, तेज गेंदबाज लांस मॉरिस और ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट को जगह नहीं मिली है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कुल 21 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में शामिल किया है. एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले माइकल नेसर नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किए गए हैं. नेसर के साथ ब्रेंडन डॉगेट और ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को भी जगह दी गई है. जैक वेदराल्ड ने एशेज में ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करते हुए कुछ अच्छी पारियां खेली थीं. उनके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा बनने के बाद तय माना जा रहा है कि उन्हें बतौर ओपनर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और मौके देने का मन बना चुकी है. वेदराल्ड ने घरेलू क्रिकेट में तस्मानिया के लिए खेलते हुए भी शानदार फॉर्म दिखाया है.
नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट पर क्या बोले चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली
झाय रिचर्डसन को बाहर करना खास तौर पर दिलचस्प है, क्योंकि उन्होंने कंधे की सर्जरी के लंबे रिहैब के बाद टेस्ट टीम में वापसी की और मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ खेले. रिचर्डसन के वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया टीम के साथी मॉरिस का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है. वे पिछले अगस्त से पीठ में एक और स्ट्रेस फ्रैक्चर और उसके बाद हुई सर्जरी की वजह से बाहर हैं. पिछले साल के बीच में वेस्टइंडीज दौरे के बाद टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद कोंस्टास के कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया गया है. मैट रेनशॉ को भी जगह नहीं मिली है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, "शेड्यूल और टीम संतुलन को ध्यान में रखते हुए नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट तैयार की गई है. अगले 12 महीनों में हमें दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड से सीरीज खेलनी हैं. इसके अलावा घरेलू सीरीज भी होनी है. हम जानते हैं कि हमें कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों के अलावा दूसरे खिलाड़ियों की भी जरूरत होगी और हम उनका इस्तेमाल भी करेंगे."
इन खिलाड़ियों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में किया शामिल
जेवियर बार्टलेट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, ब्रेंडन डॉगेट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जैक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर और एडम जम्पा.

सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट