मुख्यमंत्री योगी कल करेंगे दो बड़े प्रोजेक्ट का लोकार्पण, शहर को मिलेगी राहत
गोरखपुर|यूपी के गोरखपुर में खजांची फ्लाईओवर और नकहा ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गए हैं। दो दिन बाद ये दोनों काम जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। ये सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। गणतंत्र दिवस के दूसरे दिन मंगलवार को इन परियोजनाओं का लोकार्पण होगा, उसके बाद लोगों को यातायात की बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।सेतु निगम ने रविवार शाम तक नकहा ओवरब्रिज को चमकाने का कार्य किया। इसमें सड़क पर डामर और गिट्टी की परत चढ़ाने और चमकाने का काम किया गया। जंगल नकहा रेलवे स्टेशन के पास के बैरियर गिरते ही वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी और उसे उठते ही लोग जाम में फंस जाते थे। अब लोग फ्लाईओवर पर फर्राटा भर रहे हैं। 117.01 करोड़ रुपये की लागत से 1092 मीटर लंबे ओवरब्रिज में महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया के वाहनों को भी आने-जाने में सुविधा मिलेगी। बरगदवा चौराहे की ओर शुरू होने वाला ओवरब्रिज फर्टिलाइजर और स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर वाई आकार में तैयार हुआ है। इसमें रेलवे लाइन के ऊपर गर्डर का कार्य किया जा रहा है, जबकि स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से शुरू हुए ओवरब्रिज को फर्टिलाइजर बरगदवा लेन में जोड़ दिया गया है। लोकार्पण होने के बाद दोनों ओर से वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
यूपी के इन कर्मचारियों की रुक सकती है सैलरी, 31 जनवरी तक है मौका; जानें डिटेल
खजांची फ्लाईओवर को भी चमका दिया गया है। खजांची चौराहे पर 94.29 करोड़ रुपये की लागत से 604.88 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया गया है। वहां जाम लगता था तो मेडकिल कॉलेज की ओर जाने वाली एंबुलेंस भी फंस जाती थी, जबकि सड़कें फोरलेन बन जाने के कारण कुशीनगर और देवरिया के गोरखनाथ मंदिर या सोनौली हाईवे की ओर जाने के लिए यह विकल्प चुन रहे हैं।
रोड कनेक्टिविटी की नजीर पेश कर रहा गोरखपुर
योगी सरकार में वाह्य और आंतरिक हिस्से में फोरलेन सड़कों से आच्छादित गोरखपुर, रोड कनेक्टिविटी की नई नजीर पेश करने जा रहा है। शहर में यातायात सुगमता को और बढ़ाने के लिए एक नया रेल ओवरब्रिज (बरगदवा में) और एक नया फ्लाईओवर (खजांची चौराहा) बनकर तैयार है। जिसे मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को लोकार्पण कर लोगों को सहज परिवहन आवागमन की सौगात देंगे। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने 19 दिसंबर को गोरखनाथ रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण किया था।
12 बजे सोकर उठने वाले बबुआ को कहां फुर्सत थी.…CM योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला
अगले दो माह में ये भी बनकर हो जाएंगे तैयार
-नौसढ़-पैडलेगंज मार्ग पर सिक्सलेन फ्लाईओवर तथा देवरिया बाईपास कनेक्टिंग फ्लाईओवर, लागत 429.49 करोड़ रुपये।
-चौरीचौरा-भोपा बाजार में समपार संख्या 147बी पर रेल ओवरब्रिज, लागत 49.22 करोड़ रुपये।
हीरक जयंती पर कार्यक्रम में सीएम होंगे शामिल
वहीं भगवती प्रसाद कन्या महाविद्यालय 75वां स्थापना दिवस हीरक जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है। इस मौके पर 27 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय में किया जाएगा। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। यह जानकारी कॉलेज के अध्यक्ष ऋषभ जैन, प्रबंधक शिवशरण दास और प्रधानाचार्य रीना सिंह ने संयुक्त रूप से दी है।

क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग