मध्य प्रदेश में 42 आईएएस अफसरों के तबादले, 12 जिला मजिस्ट्रेट बदले गए
भोपाल: मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है, जिसमें 42 आईएएस अफसरों को हटा दिया गया है। इनमें 12 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इस सूची में 2014-2015 बैच के अफसरों को कई महत्वपूर्ण जिलों का कलेक्टर बनाकर जिम्मेदारी दी गई है। मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है, जिसमें शिवपुरी कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को गुना कलेक्टर बनाया गया है, जबकि अरुण कुमार विश्वकर्मा को रायसेन कलेक्टर, देवास से ऋषव गुप्ता को खंडवा कलेक्टर, बुरहानपुर से भव्या मित्तल को खरगोन कलेक्टर, डिंडोरी से हर्ष सिंह को बुरहानपुर, कलेक्टर ऋतुराज सिंह को देवास कलेक्टर, अर्पित वर्मा को शिवपुरी कलेक्टर, बाला गुरु के को सीहोर की जिम्मेदारी दी गई है। गुंचा सनोबर को कलेक्टर बड़वानी, नेहा मारव्या सिंह को डिंडोरी कलेक्टर, विवेक क्षोत्री को कलेक्टर टीकमगढ़, सतीश कुमार एस को कलेक्टर सतना बनाया गया है।












सीएम ऑफिस में भी फेरबदल
मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है, जबकि उनके स्थान पर सीबी चक्रवर्ती एम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सचिव बनाया गया है। इसी तरह आईएएस अधिकारी ललित कुमार को राजस्व मंडल ग्वालियर का सदस्य, अविनाश लवानिया को मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर का प्रबंध संचालक, वंदना वेद को आदिम जाति क्षेत्र विकास योजना का संचालक, सत्येंद्र सिंह को एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड का प्रबंध संचालक, मनीष सिंह को जेल और मध्य प्रदेश परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है। इसी तरह कलेक्टर खरगोन कर्मवीर शर्मा को आयुक्त सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम की जिम्मेदारी दी गई है।

कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति पर पुलिस सख्त, हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ