एमपी में झमाझम बारिश का दौर, 32 जिलों में बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और प्रदेशभर में झमाझम बारिश हो रही है। जुलाई के शुरुआती दिनों में ही हुई जोरदार बारिश के कारण राज्य में अब तक 234.4 मिमी (करीब 9.4 इंच) पानी बरस चुका है, जो इस समय होने वाली सामान्य बारिश से 10 फीसदी ज्यादा है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन सहित प्रदेश के 32 जिलों में औसत से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है और मौसम विभाग का कहना है कि पूरे जुलाई महीने में पानी गिरने का यह सिलसिला यूं ही बना रहेगा।
अगले चार दिनों तक बारिश का दौर रहेगा जारी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से लेकर तेज बारिश होने की संभावना है। पन्ना और सतना जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहां अगले 24 घंटों में 4 इंच या उससे ज्यादा पानी गिर सकता है। इसके अलावा राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा समेत कई अन्य जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। गुरुवार को भी मंडला, सिंगरौली, बालाघाट, बैतूल और खजुराहो जैसे इलाकों में अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
जुलाई ने पूरी की जून की कसर
इस साल जून के महीने में मध्य प्रदेश में सामान्य से 30 प्रतिशत कम बारिश हुई थी, जिससे लोग परेशान थे। लेकिन जुलाई के शुरुआती नौ दिनों में ही हुई ताबड़तोड़ बारिश ने जून की उस कमी को पूरी तरह से पाट दिया है। आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 9 प्रतिशत कम पानी गिरा है, जबकि पश्चिमी हिस्से में औसत से 29 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग का मानना है कि अगर बारिश की यही रफ्तार बनी रही, तो इस साल मानसून का आंकड़ा सामान्य से काफी बेहतर रहेगा।

आखिरी फिल्म के लिए विजय ने मांगी बंपर फीस, स्टारकास्ट की सैलरी लिस्ट वायरल
सियार का कहर! घर में घुसकर सात लोगों पर हमला, पूरे इलाके में भय का माहौल
सोनम रघुवंशी केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, जमानत पर लगाई रोक
नतीजों से पहले Infosys के शेयर फिसले, IT कंपनी के तिमाही प्रदर्शन पर बाजार की नजर
सिर्फ 16 रन और... अभिषेक शर्मा रच देंगे इतिहास, कोहली-केएल राहुल की करेंगे बराबरी
बलराम कृषि महोत्सव में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, किसानों को देंगे विकास की सौगात
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर संसद में घमासान, दोनों पक्ष आमने-सामने
सचिन, कोहली, धोनी के बीच शास्त्री की पसंद बनी चर्चा, ऑलटाइम XI में कई बड़े नाम गायब