संस्कार भारती की पारंपरिक विवाह गीत कार्यशाला संपन्न, बाल प्रतिभागी सम्मानित
हाथरस। संस्कार भारती के तत्वावधान में लक्ष्मी नगर स्थित सेंट आरएच कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित पारंपरिक विवाह गीत कार्यशाला संपन्न हो गई। समापन अवसर पर बाल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जेल विजिटर अनु विमल ने की। मुख्य अतिथि आशुकवि अनिल बौहरे ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें लक्खी मेला और श्री दाऊजी महाराज के कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा, जो उनके लिए गौरव की बात होगी।संस्कार भारती के जिला उपाध्यक्ष एवं पंडित नथाराम गौड़ स्वांग परंपरा के लिए समर्पित डॉ. खेमचंद्र यदुवंशी ने कहा कि लुप्त होती लोक परंपराओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी ऐसी कार्यशालाएं आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।इससे पूर्व संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष चेतन उपाध्याय ने प्रशिक्षिका ज्योति सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष श्यामबाबू चिंतन, महामंत्री एआर शर्मा, प्रवक्ता पूरन सागर, जीवन लाल शर्मा, हेमेंद्र शर्मा, कुलदीप निबौरिया, प्रवीन कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया।

बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित