छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को बढ़ावा, 9580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
रायपुर: छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश की रफ्तार तेज करने और नए उद्योगों को आकर्षित करने के उद्देश्य से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक भव्य 'इन्वेस्टर कनेक्ट' रोड शो का आयोजन किया गया। इस हाई-प्रोफाइल बिजनेस मीट में देश के कई दिग्गज उद्योगपति, बिजनेस लीडर्स और निवेशक शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज 'विकसित भारत' के एक मजबूत ग्रोथ इंजन के रूप में तेजी से उभर रहा है। उन्होंने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार ने निवेशकों के स्वागत के लिए 'रेड कारपेट' नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री ने साझा किया कि राज्य को अब तक देश-विदेश से 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
मध्य भारत का नया लॉजिस्टिक हब बनने की ताकत
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति की खासियत बताते हुए कहा कि राज्य के भीतर मध्य भारत का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक हब बनने की पूरी क्षमता मौजूद है। छत्तीसगढ़ की भौगोलिक सीमाएं देश के 7 राज्यों को छूती हैं, जो इसे करीब 60 करोड़ की आबादी वाले बाजार तक सीधी और सुगम पहुंच प्रदान करता है। राज्य में मजबूत रेलवे नेटवर्क, भारत माला सड़क परियोजना, बेहतरीन एयर कार्गो सुविधाएं और प्रचुर मात्रा में मौजूद खनिज संपदा उद्योगों के विकास को नई गति दे रहे हैं।
9580 करोड़ के एमओयू से युवाओं को मिलेंगे 7800 से ज्यादा रोजगार
हैदराबाद में आयोजित इस बिजनेस समिट के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार और विभिन्न औद्योगिक घरानों के बीच बड़े समझौते हुए। कार्यक्रम में 7 बड़ी कंपनियों ने राज्य के लिए कुल 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों (MOU) पर हस्ताक्षर किए। इन नए उद्योगों के शुरू होने से छत्तीसगढ़ में 7,800 से अधिक स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस महत्वपूर्ण मौके पर राज्य के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
4200 करोड़ की लागत से बनेगा देश का पहला विशेष 'डेटा सेंटर'
इस समिट में सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव 'हाइपरनेक्स्ट डेटा सेंटर लिमिटेड' की ओर से आया है। यह कंपनी छत्तीसगढ़ में 4,200 करोड़ रुपये के भारी-भरकम निवेश के साथ एक अत्याधुनिक डेटा सेंटर स्थापित करने जा रही है। यह भारत का पहला समर्पित 'डिजास्टर रिकवरी डेटा सेंटर कैंपस' होगा, जिससे तकनीकी क्षेत्र में करीब 250 उच्च-स्तरीय रोजगार सृजित होंगे।
इसके साथ ही, कोर सेक्टर में 'फीग्रेड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड' सीमेंट उद्योग के क्षेत्र में लगभग 2,912 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने जा रही है, जिससे राज्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है।

गुवाहाटी में मानसून का कहर, जलभराव से लोगों की बढ़ी चिंता
EPFO ने शुरू किया ब्याज का भुगतान, आपके खाते में आया पैसा या नहीं ऐसे करें पता
क्या तेल की जंग ने बढ़ाई ईरान-सऊदी दूरी? सामने आई नई थ्योरी
NEET लीक केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश- छात्रों के हित सर्वोपरि
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 देखने से पहले जान लें मैच की टाइमिंग और बाकी जरूरी जानकारी
डॉलर की कमी से परेशान पाकिस्तान को चीन ने दी नई संजीवनी
'मोबाइल बन रहा माता-पिता का विकल्प', सुप्रीम कोर्ट ने बताई समाज की बड़ी चुनौती
जिस मगरमच्छ से दुनिया डरती थी, गांव वालों की आंखों का तारा था गंगाराम
छात्रों का फूटा गुस्सा, शिक्षकों की बर्खास्तगी और हॉस्टल की बदहाल व्यवस्था पर किया प्रदर्शन
सावधान! ATM में मदद मांगना पड़ा भारी, बदमाशों ने कार्ड बदलकर खाली किया खाता