दुर्ग में विवाद के बाद हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल
दुर्ग| दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर शुरू हुए झगड़े में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
केजू राइस मिल के पास हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, राजीव नगर निवासी 20 वर्षीय जितेश ठाकुर पर देर रात करीब 2 बजे केजू राइस मिल के पास 5 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में जितेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथ मौजूद राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर बुरी तरह घायल हो गए। घायलों का उपचार आरोग्यं अस्पताल में चल रहा है, जहाँ एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग
वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे आरोपियों की पहचान संभव हो सकी। सघन तलाशी अभियान चलाते हुए पुलिस ने सुबह होने तक इस हत्याकांड में शामिल पांचों आरोपियों को धर दबोचा।
विवाद की वजह: पुरानी रंजिश और आपसी कहासुनी
प्रारंभिक पूछताछ में हिरासत में लिए गए आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि किसी लड़की से बातचीत करने के मुद्दे पर उनका जितेश के साथ विवाद चल रहा था। यही विवाद सोमवार देर रात इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने हथियार निकाल लिए और खूनी खेल खेल दिया। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से विवेचना जारी है।

Trent के बाहर होने से बाजार में हलचल, क्या करना चाहिए निवेशकों को?
बांग्लादेश के हाथों शर्मनाक हार, पाक कप्तान ने खिलाड़ियों को ठहराया जिम्मेदार
‘A’ साइन के पीछे की कहानी आई सामने, वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
अस्पताल में दर्दनाक हादसा, आग लगने से मरीजों में मची चीख-पुकार
बांग्लादेश के ऐतिहासिक जीत से बदला WTC समीकरण, भारत छठे स्थान पर
PM मोदी और मेलोनी की अहम पहल, दोनों देशों ने तय किया बड़ा व्यापारिक विजन
केरल में सिल्वरलाइन प्रोजेक्ट रुका, सतीशन सरकार के फैसले से सियासत तेज
5 करोड़ के चेक बाउंस केस पर Rajpal Yadav ने दिया नया बयान
जबलपुर बना गौरव का केंद्र, राष्ट्रीय स्तर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को सम्मान
तहसील स्तर पर प्रशासनिक बदलाव की प्रक्रिया पूरी